Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में कंटेनर-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:ड्राइवर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ननमई मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव निवासी पिंटू (25) के रूप में हुई है। पिंटू शुक्रवार देर रात किसी काम से कोखराज आया था और काम निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे ननमई मोड़ के पास कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिंटू की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवक की मौत, हत्या का आरोप:पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फिरोजाबाद में दिव्यांग महिला से रेप:फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment