Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक की मौत, हत्या का आरोप:पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के जलपीपुर में शुक्रवार दोपहर बाद एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव निवासी पिता-पुत्र पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद मारपीट होने की बात कह रहा है। जलपीपुर निवासी भूरा ने बताया कि 9 मार्च को उनके 28 वर्षीय छोटे भाई पंकज गांव निवासी पवन के यहां मजदूरी करने गए थे। दोपहर में पंकज खाना खाने घर आए और वापस पहुंचने में उन्हें 10 मिनट की देरी हो गई। इस पर पवन का भतीजा जीतू पंकज को बुलाने आया। इस दौरान जीतू और पंकज के बीच गाली-गलौज हुई। भूरा का दावा है कि जीतू पंकज को अपने घर ले गया, जहां उसने अपने पिता कमलेश के साथ मिलकर पंकज की पिटाई कर दी। भूरा को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस से पंकज को सांडी सीएचसी लाया गया, जहां रात भर उनका इलाज चला। शुक्रवार सुबह पंकज की तबीयत में सुधार होने पर भूरा उन्हें घर ले गए थे। हालांकि, शुक्रवार दोपहर बाद पंकज की तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें दोबारा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। अविवाहित थे भूरा की तहरीर पर जीतू और कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में बिलग्राम सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सांडी सीएचसी के चिकित्सक के अनुसार, पंकज ने पेट में दर्द होने की बात बताई थी और उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और पैनल में कराया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी:11 लोगों पर देह व्यापार का केस दर्ज, कई संचालक फरार
    Next Article
    कौशांबी में कंटेनर-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:ड्राइवर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment