Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी के फैजीपुर में घर में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से दो बाइक और गृहस्थी जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव में रविवार दोपहर एक छप्परनुमा घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर खड़ी दो मोटरसाइकिलें और पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फैजीपुर निवासी मकसूद अहमद ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से उनकी पूरी गृहस्थी और दोनों बाइकें पूरी तरह नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण घटना स्थल के पास लगे ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण स्वयं आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों में दिखी नाराजगी हालांकि, खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची थी और न ही दमकल विभाग की टीम। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय लोगों ने आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पल्लवपुरम थाने का एसओ लाइन हाजिर:इसी थाने से रिश्वत लेते दरोगा हुआ था अरेस्ट, एंटी करप्शन की टीम ले गई थी
    Next Article
    आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए महिला मित्र पर मुकदमा:बैंककर्मी ने वीडियो कॉल करके लगाई थी फांसी, पिता बोले- मानसिक तनाव दे रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment