Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी के अजरौली में अधेड़ की गला रेतकर हत्या:संपत्ति विवाद बना कारण, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे एक 55 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नथन सरोज (55) के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नथन सरोज की दो पत्नियां हैं और उनके परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी संपत्ति विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही महेवा घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जी सिर्फ पराक्रम नहीं, सादगी-सेवा के भी प्रतीक:विजय कौशल जी महाराज बोले- जीवन में धैर्य है तो जीत पक्की
    Next Article
    लखीमपुर में वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:नवीन बाईपास पर हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment