Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी DM ने 6 राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:आकाश सिंह मंझनपुर SDM, सुखलाल वर्मा अतिरिक्त SDM द्वितीय बने

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शनिवार को शासकीय कार्यहित में जनपद में तैनात छह डिप्टी कलेक्टर, उपजिला मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दिया। इस फेरबदल से प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। स्थानांतरण के बाद आकाश सिंह को अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (द्वितीय) कलेक्ट्रेट कौशांबी/उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मंझनपुर से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मंझनपुर बनाया गया है। वहीं, सुखलाल प्रसाद वर्मा जो पहले उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मंझनपुर थे, उन्हें अब अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (द्वितीय) कलेक्ट्रेट कौशांबी/उपजिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है। अन्य तबादलों में, सिद्धांत कुमार को मंझनपुर तहसीलदार से सिराथू का तहसीलदार बनाया गया है। पुष्पेंद्र गौतम को चायल तहसीलदार से मंझनपुर तहसीलदार का कार्यभार दिया गया है। संजय दुबे को चकबंदी अधिकारी मंझनपुर से संबद्ध तहसीलदार चायल बनाया गया है। अनंत राम अग्रवाल का चकबंदी अधिकारी संबद्ध तहसीलदार सिराथू से संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें चकबंदी अधिकारी मंझनपुर नियुक्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से बैग छीनकर भागे बदमाश:बिहार से वसूली करके लौट रहे थे, बैग में रुपये और कागजात थे
    Next Article
    डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:एक्ट्रेस बोलीं- शांति को प्राथमिकता दी, पूर्व पति ने कद्र नहीं की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment