Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल को निकलेगी 'नारी शक्ति पदयात्रा':नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रचार के लिए निकलेगी जागरूकता रैली

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल को 'नारी शक्ति पदयात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होगी। कुलसचिव डॉ सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा पंत प्रशासनिक भवन के सामने स्थित आजाद चौराहे से प्रारंभ होकर गेट नंबर-02 के रास्ते ऐतिहासिक भारत माता मंदिर तक जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और निर्वाचन आयोग की स्वीप एम्बेस्डर नीलू मिश्रा भी मौजूद रहेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदयात्रा में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। विशेष रूप से महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समान अधिकार की भावना को मजबूत किया जा सकता है। पदयात्रा के दौरान जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस अधिनियम की जानकारी पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस-युवक विवाद में दो कांस्टेबल सस्पेंड:रामपुर एसपी ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    कासगंज में अंबेडकर जयंती, धूमधाम से निकली शोभायात्रा:सपा सांसद देवेश शाक्य ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment