Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में PM मोदी का 54वां दौरा आज:6332 करोड़ के 163 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे, रेलरोड ब्रिज का करेंगे शिलान्यास

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे। पीएम काशीवासियों को 6332.08 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी के 1054.69 करोड़ रुपए से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ से 113 का शिलान्यास करेंगे। रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला सबसे महत्वपूर्ण हैं। इससे सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा। 28 अप्रैल की शाम पहुंचेंगे वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से काशी के सांसद हैं। साल में कई बार काशीवासियों के बीच पहुंचते हैं। इसी क्रम में 54वें दौरे पर प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री शाम 4 बजे के बाद स्पेशल विमान से वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सभा स्थल बीएलडब्ल्यू ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां पीएम नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास न होने को लेकर 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां महिलाओं की राय भी इस अधिनियम पर मांगेंगे। 40 हजार महिलाओं से संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे असम से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से बीएलडब्लयू मैदान पर आएंगे। पीएम सबसे पहले बीएलडब्ल्यू में काशी के कुछ विशेष करने वाली महिलाओं और प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पास नहीं होने और विपक्ष की भूमिका पर महिलाओं को संबोधित करेंगे। बरेका में जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल तैयार किया जा रहा है। केसरिया रंग से पूरे पंडाल को सजाया गया है। आठों विधानसभाओं को संख्या का लक्ष्य दिया गया है। एयरपोर्ट से बरेका तक एसपीजी तैनात प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी समेत 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी चार लेयर में लगाए गए हैं। जनसभा की इनररिंग में महिलाएं सुरक्षाकर्मी कमान संभालेंगी। इसके अलावा पूरे परिसर को कब्जे में लेकर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रस्तावित रोड मार्गों पर भी टीम तैनात है। प्रधानमंत्री रात में किसी भी विकास परियोजना के निर्माण की हकीकत जानने भी निकल सकते हैं, इसके लिए भी तैयारी की गई है। हालांकि सभा के बाद उनका नाइट स्टे बरेका गेस्ट हाउस में है। 63 परियोजनाओं को पीएमओ की हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने लोकार्पण और शिलान्यास की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ी परियोजना गंगा पर 2464.46 करोड़ रुपए से सिग्नेचर ब्रिज यानि रेलकम रोडब्रिज है। इसके साथ ही सड़क, पुल, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पेयजल और सीवरेज लाइन के कार्यों का भी शुभारम्भ करेंगे। वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवरब्रिज, भगवानपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, और रामनगर में एक वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी करेंगे। कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। वाराणसी को बिहार और कोलकाता से जोड़ेगा पुरानी GT रोड पर बने राजघाट पुल ( मालवीय पुल या डफरिन ब्रिज) की मियाद खत्म हो चुकी है। ऐसे में नया सिग्नेचर ब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है। बता दें कि साल 1887 में बनकर तैयार हुए इस पुल को तत्कालीन अवध और रुहेलखंड रेलवे के इंजीनियरों ने तैयार किया था। यह कोलकता लाइन को मुगलसराय जंकशन जो अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंकशन हो गया है, उससे जोड़ता है। कबीरचौरा अस्पताल में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल… वाराणसी के सबसे पुराने श्री शिव प्रसाद गुप्त जिला मंडलीय चिकित्सालय को हाईटेक किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरे पर इसका शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस कैंपस में 315.48 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया - वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल का 1868 में निर्माण हुआ था। पहले इसे किंग एडवर्ड हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता था। अब इसके हाईटेक होने से पूर्वांचल और आस-पास के प्रदेशों के मरीजों को AIIMS जैसी सुविधा एक रुपए की पर्ची में ही मिल जाएगी। माल ढुलाई और बढ़ेगी यात्री सुविधा वाराणसी के मौजूदा राजघाट पुल पर अभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। ऐसे में मालढुलाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। काफी चक्कर काटकर ट्रक और अन्य बड़े मालवाहक शहर में प्रवेश करते हैं। जिससे समय के साथ ही साथ पैसों का नुकसान होता है। इसके बनने के बाद दोनों की बचत होगी। चंदौली, बिहार और पश्चिम बंगाल तक कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। कार्यक्रम के आगाज पर सबसे पहले पीएम बनारस रेलवे स्टेशन से नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें से एक ट्रेन वाराणसी से अमृतसर चलेगी। बीएलडब्ल्यू ग्राउंड में पीएम 2 घंटे की रैली भी संबोधित करेंगे। पीएम नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास न होने को लेकर 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे, विपक्ष की भूमिका पर महिलाओं की राय भी मांगेंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल होंगी। पीएम का 54वां दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के 54वें दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे। प्रधानमंत्री बुधवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। 29 अप्रैल को करेंगे रोड शो प्रधानमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए वो बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक रोड शो करेंगे जो अभी तक का काशी का सबसे बड़ा रोड शो माना जा रहा है। यह रोड शो 14 किलोमीटर लंबा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं। रस्ते में पड़ने वाले चौराहों को सजाया जा रहा है। साथ ही बैरिकेडिंग भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे के गर्दन और सीने के आर-पार हुआ सरिया, VIDEO:गोरखपुर में 2 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, छत पर पतंग उड़ाते समय गिरा
    Next Article
    KGMU में छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर-आया को नौकरी से निकाला:अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला मरीज को बैड टच, जांच कमेटी ने आरोप सही पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment