Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में ऑस्ट्रेलियन डेलिगेशन का देसी अंदाज़ में स्वागत:प्राइमरी स्कूल के बच्चों की प्रतिभा देख हुए गदगद, चॉकलेट बांटकर बढ़ाया उत्साह

    10 hours ago

    1

    0

    आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सीहोरवा उत्तरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 11 बजे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मोनाश विश्वविद्यालय से आए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण और तिलक लगाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे, जहां बच्चों ने कविता, गिनती और पहाड़ा सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर मेहमानों ने उनकी जमकर सराहना की और चॉकलेट बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, सहायक अध्यापक दिलीप कुमार, कमलेश, सहायक अध्यापिका बबीता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:पत्नी और बच्चा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पॉलीटेक्निक-किसान पथ जाम पर हाईकोर्ट सख्त:लखनऊ में अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश, अगली सुनवाई 1 मई को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment