Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में निषादराज जयंती पर निकली शोभायात्रा:नाव संचालन बंद पर नाविकों ने किया विशेष पूजन, नरमुंडों की माला पहने कलाकारों ने किया नृत्य

    4 hours ago

    2

    0

    काशी में निषादराज जयंती बेहद ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मांझी समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल मांझी समाज के लोग "जय निषादराज" उद्घोष करते नजर आए। भगवान श्री राम के भक्त कहे जाने वाले निषादराज की जयंती के अवसर पर वाराणसी में नावों का संचालन पूर्णता बंद रहा। देखें तस्वीर… 3 किलोमीटर लंबी रही शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट से शोभायात्रा निकाली गई जो गोदौलिया, सोनारपुरा होते हुए निषाद राज घाट पर समाप्त हुआ।शंभू मांझी ने कहा - रामायण में भगवान श्री राम को निषादराज गुहा के द्वारा गंगा नदी पर कराए जाने का उल्लेख है। भगवान श्रीराम से जुड़ी निषादराज गुहा की कई कहानियां भी कहीं जाती है। ऐसे में निषादराज की जयंती के अवसर पर वाराणसी के विभिन्न घाटों से आई मांझी समाज के लोग दशाश्वमेध घाट पर आयोजित शोभा यात्रा स्थल पर पहुंचे।ढोल नगाड़ों की थाप के साथ ही भक्ति गीतों पर माझी समाज के लोग डांस करते हुए दिखे। शोभायात्रा में भगवान श्री राम के साथ निषादराज गुहा की मनोरम झांकी निकाली गई। बीएचयू के छात्रों का रिसार्च भी आया सामने काशी के घाटों पर नाव चला रहे करीब 8000 हजार नाविकों में 38 फीसदी नाविक ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है। 20 साल से कम उम्र के नाविक दो फीसदी ही हैं। 21 फीसदी नाविकों के पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। 42 फीसदी नाविकों की उम्र 36 से 50 साल है। 18 फीसदी नाविकों की उम्र 50 साल से ज्यादा है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो शोधार्थी राजीव नयन और हर्षिता चुघ ने करीब तीन महीने तक अस्सी घाट, केदार घाट, हरिश्चंद्र घाट, ललिता घाट, जैन घाट, दश्वामेध घाट समेत अन्य घाटों पर नाविकों से बात कर यह सर्वे किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बुलियन ट्रेडर्स ने संसद में देखी राज्यसभा कार्रवाई:सौ से अधिक सदस्यों ने परिजनों संग किया संसद भवन का भ्रमण
    Next Article
    रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष: 14 प्रकरणों का निस्तारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक, 7 केस लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment