Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में हत्यारा छात्र बिगड़ैल लड़कों की गैंग का सरगना:नाम में माफिया लगाता; वर्चस्व के लिए BSC छात्र को 4 गोलियां मारीं

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज कैंपस में बीएससी छात्र की हत्या करने वाला मंजीत सिंह चौहान सोशल मीडिया पर 1818 गैंग चलाता है। वह अपने नाम के साथ माफिया लिखता है। मंजीत बिगड़ैल युवाओं की गैंग का लीडर है। इसमें शामिल सभी युवा बाइकर्स हैं। मंजीत ने कॉलेज में वर्चस्व के लिए शुक्रवार को बीएससी में पढ़ने वाले छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मंजीत वाराणसी का ही रहने वाला है, जबकि सूर्य प्रताप गाजीपुर का था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। मंजीत जहां क्रिमिनल माइंड का था, वहीं सूर्य पढ़ने में होशियार। तीन महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को प्रिंसिफल ने दोनों को अपनी ऑफिस में बुलाया था। वहां भी दोनों में बहस हो गई। इस दौरान सूर्य प्रताप ने देख लेने की बात कह दी। यह धमकी मंजीत को नागवार गुजरी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात हत्यारोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक पैर टूट गया है। थाना शिवपुर में उसे लाकर पूछताछ की गई। सूर्य के पिता ने कहा- मेरा पूरा घर खत्म हो गया है, घर का आखिरी चिराग चला गया। तब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक बेटे का अतिंम संस्कार नहीं करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले देखिए 4 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए क्राइम सीन और बाद का घटनाक्रम… सुबह के 11 बज रहे थे। छात्र अपनी-अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीए सेकेंड ईयर के छात्र मंजीत सिंह चौहान ने प्रिसिंपल और छात्रों के सामने फिल्मी स्टाइल में गोली मारी। एक छात्र ने लाइव वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें देख सकते हैं कि सूर्य प्रताप सिंह क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। मंजीत उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद सभी के सामने एक सवाल था- मंजीत ने सूर्य को क्यों मार डाला? बताया गया कि हॉस्टल में सूर्य सीनियर छात्रों को बुलाता था। जूनियर छात्रों की रैगिंग करता था। मंजीत ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने दोनों को तलब किया था। शुक्रवार को मंजीत और सूर्य के बीच प्रिंसिपल से मिलने के बाद विवाद हुआ। जिसमें मंजीत ने अपनी शर्ट की बांहें चढ़ा लीं, इस पर सूर्य ने गाली-गलौज करते हुए मंजीत का कॉलर पकड़ लिया। उस वक्त दोस्तों ने बीच-बचाव करा दिया। मंजीत अपने घर चला गया। वहां से एक साथी के साथ वह पिस्टल लेकर कॉलेज आया। अपनी पल्सर गाड़ी कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी कर दी। फिर कला संकाय के बरामदे में सूर्य को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। वह गिर पड़ा, फिर भी उस पर पिस्टल से गोली चलाता रहा। 12 फीट ऊंचाई से कूदने पर टूटा मंजीत का पैर हत्या के बाद मंजीत को लगा कि गेट से भागने पर उसे पकड़ लिया जाएगा, इससे बचने के लिए वह छत से कूद गया। करीब 12 फिट ऊंचाई से कूदने पर उसका एक पैर टूट गया। उसकी बाइक गेट पर खड़ी थी, लेकिन खुद को घिरता देखकर वह टूटे पैर से ही आगे एयरपोर्ट रोड की ओर भागा। एक ई-रिक्शा से लिफ्ट लेकर गिलट बाजार चौराहे पहुंचा और फिर फोन बंद कर लिया। इसके बाद सूनसान जगह पर पहुंचकर इलाज कराने का प्रयास किया। पैर टूटने के बाद वह शहर के बाहर भाग नहीं सकता था। उधर, परिजनों पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कराने का दबाव बनाया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ दीं। करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाया। घेरा बनाकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला गया। छात्रों के पथराव में तीन प्रोफेसर घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारी छात्रों को भगाया। इधर, मां-पिता अपने इकलौते बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई। पिता शव देखकर जमीन पर बैठ गए देर रात सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस में गांव के लोगों ने कहा- एक बार आप अपने लड़के का अंतिम दर्शन कर लीजिए, लेकिन पिता हिम्मत नहीं जुटा सके। वह जमीन पर ही बैठ गए। पिता ने कहा- अब तो पूरा घर खत्म हो गया है, घर का आखिरी चिराग था, वह अब नहीं रहा। वहां मौजूद लोगों ने पिता को बेटे का अंतिम दर्शन कराया। पिता ने कहा- एनकाउंटर होगा तभी करेंगे दाह संस्कार पिता ऋषि देव सिंह ने कहा - पुलिस उस लड़के का एनकाउंटर करे, तभी हम अपने लड़के का दाह संस्कार करेंगे। हमारे लड़के ने कल (गुरुवार) हमसे बात की थी, तब कोई दिक्कत नहीं थी। किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा, प्रिंसिपल ने समझौता करने के लिए स्कूल में बुलाया था, ऐसा हमें पता चला है, लेकिन हमारे लड़के की हत्या हो जाएगी, यह कभी नहीं सोचा था। अब जानिए सूर्य प्रताप सिंह के बारे में… 21 साल का सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला था। 8वीं तक पढ़ाई उसने गाजीपुर से ही की। यूपी कॉलेज में वह 9वीं से पढ़ने आया था। तब से वह यहीं पढ़ाई कर रहा था। सूर्य प्रताप सिंह पढ़ने में बहुत होनहार था। यूपी कॉलेज से ही PCM से 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। फिर यहीं BSC मैथ में एंट्रेंस परीक्षा पास कर एडमिशन लिया। साथी छात्रों ने बताया, सूर्य प्रताप सिंह बेहद मिलनसार था। वह खुद को पढ़ाई में व्यस्त रखता था। BSC के बाद वह यहीं से MSC मैथ्स से रिसर्च करना चाहता था। एकेडमिक में जाने का उसका सपना था। छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह के पिता लखनऊ में ट्रैवल एजेंसी के ड्राइवर हैं। उसकी मां किरण सिंह एक स्कूल में सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। आरोपी मंजीत चौहान पर दर्ज है केस आरोपी छात्र मंजीत चौहान BA सेकेंड ईयर का छात्र है। मंजीत वाराणसी के ही चांदमारी का रहने वाला है। उस पर पहले भी शिवपुर थाने में 323 का मुकदमा दर्ज था, जबकि उसके साथी अनुज पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बात-बात में मारपीट करने वाला मंजीत चौहान मनबढ़ प्रवृत्ति का है। सोशल मीडिया पर उसकी बैड बॉय की इमेज है। इंस्टाग्राम पर खुद को माफिया बताता है। मंजीत चौहान भोजूबीर, शिवपुर और बड़ा लालपुर जैसे लोकल थानों में भी चर्चित है। सोशल मीडियां पर 1818 गैंग चलाता है। उसने इंस्टाग्राम के बॉयो में लिखा है- आपका सम्मान तभी तक है, जब तक मेरे स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे। जय मां भवानी। वरूणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया- सुबह यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी छात्र मंजीत चौहान पकड़ लिया गया है। उसका पैर टूट गया है। उसके साथी को तलाशा जा रहा है। आरोपी मंजीत से पूछताछ की जा रही। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. काशी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या, VIDEO:लाश देखने से पहले पिता बेसुध; बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, तभी अंतिम संस्कार करेंगे वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत
    Next Article
    'कमरिया' गाने से हिट हुए पवन सिंह 'कमर' छूकर फंसे:एक्ट्रेस अंजलि बोलीं- बदनाम करके करियर बर्बाद किया; VIDEO में पूरी स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment