Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की हत्या के बाद हाईवे जाम करने पर कार्रवाई:दो नामजद सहित 62 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव में किसान हरनारायण प्रजापति की हत्या के बाद हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दो नामजद सहित 62 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और मार्ग अवरुद्ध करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, हैवतपुरा निवासी किसान हरनारायण प्रजापति 13 अप्रैल की रात अपने घर से निकले थे। 14 अप्रैल की सुबह उनका शव घर के पीछे एक नाले में मिला। मृतक की पत्नी रामप्यारी ने पनवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने किराए पर रहने वाले सरकारी शिक्षक धीरज कुशवाहा (निवासी जालौन) ने उनके पति की हत्या की है। 15 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और सरकारी सहायता की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पनवाड़ी थाना के एसआई रामकिशन यादव ने बताया कि वे किसान के अंतिम संस्कार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जा रहे थे, तभी लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम में रोडवेज बसें और एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे यात्रियों और मरीजों को भारी परेशानी हुई। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से जाम खुलवाया गया और आवागमन बहाल किया गया। एसआई रामकिशन यादव की तहरीर पर राजा अग्निहोत्री, आशीष सेन और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शामिल दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के स्कूलाें की टाइमिंग में बदलाव:अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल
    Next Article
    घाटमपुर में नाला निर्माण रोकने पर ठेकेदार पर हमला:दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment