Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज पंचायत वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी:राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की, 10 जून को अंतिम प्रकाशन

    6 hours ago

    2

    0

    कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संबंधी सभी कार्यवाहियां पूरी की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाताओं के डुप्लीकेशन को समाप्त करने और मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का कार्य 28 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद, 29 मई 2026 से 09 जून 2026 तक मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य संपन्न होगा। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के निवाड़ा में महिला की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, शिनाख्त का प्रयास जारी
    Next Article
    अमेठी में हेलीपैड निर्माण अटका:उपयुक्त जगह न मिलने से परियोजना में देरी, चुनावी दौरों को लेकर बनने हैं 6 हेलीपैड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment