Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में बेमौसम बारिश-तेज हवा से फसलें बर्बाद:सरसों, तंबाकू, मक्का को भारी नुकसान, खेत में बिछी गेहूं की फसल

    10 hours ago

    2

    0

    कासगंज में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं, सरसों, तंबाकू और मक्का की फसलें प्रभावित हुई हैं। बारिश और हवा के कारण गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जबकि सरसों की फलियों के दाने खेतों में बिखर गए हैं। तंबाकू की फसल पर बारिश की बूंदें गिरने से पत्ते काले पड़ने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। जिन किसानों ने पांच दिन पहले मक्का की बुवाई की थी, उनकी फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं। हालांकि, 25 से 30 दिन पहले बोई गई मक्का की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। महिला किसान शांति ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले मक्का की बुवाई की थी, लेकिन बारिश से फसल खराब हो गई है और अब वह जमेगी नहीं। इससे उन्हें चार बीघा फसल का नुकसान हुआ है। किसान शीशपाल ने बताया कि बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है, जिसमें सरसों और गेहूं की फसलें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। उन्होंने 15 बीघा में सरसों की फसल बोई थी, जो तेज हवा और बारिश से गिरकर खराब हो गई है। मामो गांव में लगभग 100 बीघा से अधिक फसल का नुकसान होने का अनुमान है। महिला किसान सर्वती ने बताया कि उनकी चार बीघा गेहूं की फसल बारिश से खराब हो गई है और खेतों में गिर गई है। फसल खराब होने से खाने-पीने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। वहीं, महिला किसान रामवती ने बताया कि उन्होंने सवा बीघा गेहूं की फसल बोई थी, जो हवा और बारिश से खेतों में गिर गई है। अब इन फसलों में दाना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेक फेल होने से बीच सड़क पिकअप पलटी:फिरोजाबाद में 45 मिनट सर्विस रोड जाम, हाईवे पर उठा धुएं का गुबार
    Next Article
    9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा मुजफ्फरनगर:एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया, ईदगाह में देखी सुरक्षा व्यवस्था, धर्मगुरुओं से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment