Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेक फेल होने से बीच सड़क पिकअप पलटी:फिरोजाबाद में 45 मिनट सर्विस रोड जाम, हाईवे पर उठा धुएं का गुबार

    11 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में आगरा से आ रही एक मैक्स पिकअप मोहम्मदाबाद सर्विस रोड पर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। इस दुर्घटना के कारण सर्विस रोड लगभग पौन घंटे तक जाम रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर निवासी विकेश अपनी मैक्स पिकअप लेकर आगरा से अपने घर की ओर जा रहे थे। मोहम्मदाबाद सर्विस रोड पर पहुंचते ही उनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद उसमें से तेज धुआं उठने लगा, जिससे पूरा हाईवे धुएं के गुबार से ढक गया। पीछे आ रहे वाहन चालकों में आग लगने की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। चालक विकेश ने कूदकर अपनी जान बचाई। सर्विस रोड पर मैक्स पिकअप पलटने से आगरा से टूंडला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से पलटी हुई मैक्स को हटवाकर किनारे करवाया। इसके लगभग पौन घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण मैक्स पिकअप पलटी थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी DM ने रोजगार मेले के लिए वाहन रवाना किए:24 मार्च को होगा आयोजन, सरकार के 9 साल पूरे होने पर पहल
    Next Article
    कासगंज में बेमौसम बारिश-तेज हवा से फसलें बर्बाद:सरसों, तंबाकू, मक्का को भारी नुकसान, खेत में बिछी गेहूं की फसल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment