Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज के भगवानपुर पुल से युवक हजारा नहर में कूदा:मानसिक रूप से परेशान, दिव्यांग युवक लापता; तलाश जारी

    7 hours ago

    1

    0

    कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक हजारा नहर में कूद गया। युवक की पहचान अशोक (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से परेशान और शारीरिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को यह सूचना पीआरबी 8819 को रात करीब 10:30 बजे सतपाल सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह राजपूत ने दी। सतपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई अशोक, निवासी नगला थान, थाना कोतवाली कासगंज, भगवानपुर पुल से नहर में कूद गया। परिजनों के अनुसार, अशोक पिछले चार-पांच महीनों से बरेली में मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग भी था और कमर की गंभीर बीमारी से भी जूझ रहा था। परिवार ने पुलिस को बताया कि अशोक अक्सर आत्महत्या करने की बातें था। भगवानपुर पुल पर अंडे की ठेली लगाने वाले नौबत सिंह निवासी नगला ढक ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 4 बजे एक राहगीर ने उसे नहर में किसी व्यक्ति के कूदने की जानकारी दी थी। हालांकि, नौबत सिंह ने स्वयं घटना नहीं देखी थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर उन्हें यह जानकारी मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ढोलना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सुबह पीएसी की फ्लड कंपनी को भी बुलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, लू चलेगी:तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं
    Next Article
    गोरखपुर में क्लर्क संजीव ने कोर्ट में किया सरेंडर:शिक्षक सुसाइड केस में 4 महीने से फरार था, 14 दिन की कस्टडी में भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment