Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति बहू बोली- मैं कोर्ट को सच बताना चाहती हूं:कहा- मैंने विशाल को चाबी नहीं दी, पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में अर्जी दी

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ससुर की हत्यारोपी करोड़पति बहू शालू ने पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें शालू ने कहा कि विवेचक ने मेरी रिमांड के लिए जो आधार बताया है। वह गलत है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में मैं कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराना चाहती हूं। ताकि सच सामने आ सके। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और उसके साथी राज किशोर को 19 सितंबर को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड की मांग की। जहां शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध किया। उन्होंने शालू की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर रिमांड का विरोध किया था। अब पुलिस की रिमांड और शालू की अर्जी पर अब 22 सितंबर को सुनवाई होगी। आरोपी शालू वर्तमान में कानपुर जिला जेल में बंद है। वहीं पुलिस का कहना है कि रिमांड मिलने पर शालू के पति सुब्रत से सामना कराया जाएगा। इससे जांच में कई राज सामने आएंगे। ऐसे में अब पति सुब्रत की मुसीबत जल्द बढ़ सकती हैं। शालू बोली- मैंने विवेचक को कोई बयान नहीं दिया आरोपी शालू की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मैं बिना किसी दबाव या भय के स्वेच्छा से कोर्ट के सामने अपना पक्ष दर्ज कराना चाहती हूं। उसने कहा कि 15 सितंबर को मेरी पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की गई है। इसमें रिमांड का आधार मेरे एक कथित बयान को बताया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मेरे फ्लैट की कुल 4 चाबियां थीं। दो चाबियां फ्लैट पर रखी रहती थीं। आरोपी विशाल गौतम को डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए कौन सी चाबी दी गई थी? इसकी जानकारी के लिए पुलिस मुझे घर चलकर चाबी दिखाने और परेड चौराहे पर जाकर उस स्थान की तस्दीक कराने की बात कह रही है। जहां मैंने विशाल को चाबी दी थी। शालू ने कहा कि मैंने विवेचक को ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मामले में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में सुनवाई होनी है। रिमांड मिलने पर शालू के पति सुब्रत से सामना कराया जाएगा। इससे जांच में कई राज सामने आएंगे। दोनों आरोपियों से पुलिस कौन-कौन से सवाल पूछ सकती है, पढ़िए… शालू से ये सवाल पूछ सकती है किन परिस्थितियों में ससुर की हत्या कराई? गार्ड मदन सिंह को विशाल का नाम गलत क्यों बताया? सुपारी किलर विशाल ने तुम्हारा नाम ही क्यों लिया? ससुर की हत्या की प्लानिंग कब से की जा रही थी? फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी कहां और किस दुकान से बनवाई? क्या पूरे हत्याकांड के बारे में सुब्रत को पता था? हत्या से एक दिन पहले विशाल को क्यों बुलाया था? विशाल से ये सवाल पूछ सकती है किसके कहने पर कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की? हत्या से पहले कारोबारी के बेटे के साथ 3 बार कहां और किस काम से गए? क्या पूरे हत्याकांड के बारे में सुब्रत को पता था? हत्या से पहले 3 बार राजकिशोर से फोन पर क्या बात की? हत्या करने के बाद कहां भागने की प्लानिंग थी? मर्डर के बाद मीरपुर कैंट में रहने वाले दोस्त को 5 बार कॉल क्यों की? हत्या की साजिश कब से रची जा रही थी? क्या शालू ने ससुर की हत्या के बाद नौकरी पर दोबारा रखने की बात कही थी? नौकरी से निकालने के बावजूद सुब्रत फोन कर घर क्यों बुलाता था? पुलिस को बेटे सुब्रत पर शक, कई सवाल पूछ चुकी पुलिस ने शालू, सुब्रत और विशाल के 7 मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। जांच में सामने आया कि विशाल और सुब्रत के बीच एक मई से 5 सितंबर के बीच 309 बार बात हुई। मर्डर से 2 दिन पहले विशाल ने JIO का सिम खरीदा था। उस नंबर से सुब्रत से बात की। यह बात किस मकसद से की गई, इसका जवाब सुब्रत नहीं दे सका। पुलिस ने सुब्रत से पूछा- तुम्हारी फर्म में 17 कर्मचारी हैं। घर में मेड समेत 3 हाउस हेल्पर का स्टॉफ है। इसके बाद भी विशाल की ही क्यों जरूरत पड़ती थी? इस सवाल का सुब्रत कोई सही जवाब नहीं दे सका। उसने सिर्फ इतना बताया कि विशाल बिजली का अच्छा मैकेनिक था। इसलिए वह उसे बुलाता था। पुलिस ने पूछा कि हत्या के 20 दिन पहले तुम, विशाल और शालू एक साथ देखे गए। चाबी बनवाने भी साथ गए। क्या तब ये नहीं पूछा कि चाबी क्यों बनवानी पड़ रही? उस चाबी की विशाल को क्या जरूरत है? सुब्रत इस सवाल के जवाब में भी चुप रहा। पुलिस ने पूछा कि गुमटी में तुम और विशाल एक साथ देखे गए। इसके CCTV फुटेज हैं। तुम आरोपी विशाल को डॉक्टर के पास लेकर गए थे क्यों? सुब्रत ने बस इतना बोला कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए विशाल को लेकर गया था। पुलिस ने पूछा कि विशाल ने तुम्हारी दुकान और घर में करीब 12 साल तक काम किया। मर्डर के बाद जब तुम्हें सीसीटीवी दिखाए गए तो तुमने आरोपियों को पहचानने से इनकार क्यों किया? सुब्रत ने जवाब दिया कि फुटेज में चेहरा पहचान नहीं सके। पुलिस ने पूछा कि विशाल को जब तुम्हारे पिता ने निकाल दिया था, तो तुम उसके टच में क्यों थे? इसके पीछे क्या कारण है? सुब्रत ने कहा कि छोटे-मोटे काम के लिए मैं उसे फोन करता था। 45 हजार खर्च मिलता था, 49 हजार की दी पार्टी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया था कि विनीत मिनोचा की हत्या की रात (5 सितंबर) बेटे सुब्रत और बहू शालू तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में कपल किटी पार्टी में गए थे। यह पार्टी सुब्रत ने ही ऑर्गनाइज की थी। इस बात का खुलासा गुरुवार (10 सितंबर) को शालू के भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मेहरोत्रा ने किया। उस कपल पार्टी में 35 लोग शामिल हुए थे, जो दवा कारोबार से जुड़े हैं। रेस्टोरेंट के रिकॉर्ड से सामने आया कि दोनों रात 10:30 बजे ही पार्टी में पहुंच गए थे, जबकि पार्टी रात 11:30 बजे से शुरू होनी थी। इसके साथ ही रात में 3 बजे उनके लाउंज से निकलने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच और लाउंज के रिकॉर्ड में एक बात और सामने आई कि पार्टी के लिए 1400 रुपए प्रति प्लेट की दर से बुकिंग हुई थी। पार्टी का बिल करीब 49 हजार बना था। पुलिस की पूछताछ में सुब्रत ने बताया था कि उसे 35 हजार रुपए बतौर सैलरी और शालू को 10 हजार रुपए खर्च के लिए मिलते थे। ऐसे में सवाल किया गया कि 45 हजार प्रतिमाह मिलने वाले खर्च में 49 हजार की पार्टी कैसे ऑर्गनाइज की? इसका कोई जवाब उसके पास नहीं था। सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किए फोटो-वीडियो पुलिस की जांच में एक बात सामने आई कि मर्डर के कुछ दिन बाद सुब्रत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी फर्म ‘फार्मा ट्रेडर्स’ का वॉलपेपर भी लगाया था। जिस पर एक के बाद एक कई कमेंट्स आने के बाद सुब्रत ने अपने अकाउंट से पोस्ट हटा दी। इसके साथ ही उसने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पोस्ट की गई फोटो व रील्स भी डिलीट कर दीं। अब जानिए क्या था पूरा मामला कारोबारी विनीत मिनोचा रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। 4 कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का था। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 5 साल का पोता श्रीजय हैं। शालू और सुब्रत की शादी 7 साल पहले नैनीताल से हुई थी। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं, वह गाजियाबाद में बेटी सुभानी और दामाद के साथ रहती हैं। शालू मिनोचा के पिता नरेश अरोड़ा कपड़ा कारोबारी हैं। वे लखनऊ के ठाकुरगंज में रहते हैं। 5 सितंबर की रात दवा कारोबारी के गले और सीने में 26 से ज्यादा चाकू से वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने कारोबारी की दुकान में काम करने वाले नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को 6 सितंबर की रात एनकाउंटर के दौरान पकड़ा था। विशाल ने कहा था कि उसने बहू शालू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड मदन सिंह ने बताया था कि शालू ने विशाल को घर बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने शालू को अरेस्ट कर जेल भेजा था। बुधवार को पुलिस ने शालू और विशाल की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की गई है। कारोबारी की पत्नी की वसीयत भी जांच के दायरे में पुलिस जांच के दौरान विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत का दस्तावेज भी रजिस्ट्री कार्यालय से मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वसीयत में संपत्ति किसके नाम की गई थी। पुलिस इस दस्तावेज को भी हत्या के पीछे संभावित वजहों की जांच से जोड़कर देख रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- करोड़पति कारोबारी की बहू दुपट्‌टे से मुंह छिपाती रही, कानपुर में पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची, बोली- फोटो खींचने वालों को रोको कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा छिपाती नजर आई। वह दुपट्टे से लगातार चेहरा ढकती रही और कैमरों से बचती नजर आई। उसने पुलिसकर्मियों से कहा- इनको रोको। इस दौरान उसकी बहन और भाई भी उससे मिलने कोर्ट पहुंचे। हालांकि, पति सुब्रत नहीं आए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी:सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- सभी घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड; 2 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी
    Next Article
    जलती चिता पर पतीले में मीट पकाया:शाहजहांपुर में बेटे ने दौड़ाकर पकड़ा; बोले- शराब पीने के बाद खाने का मन हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment