Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती चिता पर पतीले में मीट पकाया:शाहजहांपुर में बेटे ने दौड़ाकर पकड़ा; बोले- शराब पीने के बाद खाने का मन हुआ था

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 3 युवकों ने जलती चिता पर पतीले में मीट पकाया। यह देखकर मृतक के बेटे ने रिश्तेदारों के साथ एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके दो साथी बाइक से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने नशे में मीट पकाने की बात स्वीकार की। तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मामला पुवायां थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… अंतिम संस्कार के 1 घंटे बाद चिता देखने पहुंचे नत्थापुर गांव में रहने वाले छोटेलाल (60) की शनिवार को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार दोपहर घरवाले और रिश्तेदार उनका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। मुखाग्नि देने के बाद सभी घर लौट आए। करीब एक घंटे बाद छोटेलाल के बेटे वीरपाल ने चिता देखने जाने की बात कही। उनका कहना था कि अगर कोई लकड़ी चिता से गिर गई हो, तो उसे वापस रख देगा। वीरपाल कुछ रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां 3 युवक उनके पिता की जलती चिता पर मीट पकाते मिले। पतीले में चिता की आग पर पक रहा था मीट वीरपाल के मुताबिक, मीट एक पतीले में रखा था। उसे चिता की आग पर पकाया जा रहा था। वीरपाल ने रिश्तेदारों के साथ तीनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की। एक युवक को तो उन लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दो युवक भाग गए। हालांकि, वीरपाल ने उन्हें पहचान लिया था। इसके बाद वीरपाल ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को थाने ले गई। वीरपाल ने रविवार शाम करीब 6 बजे थाने में शिकायत दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 3 युवक उनके पिता की जलती चिता पर मीट पका रहे थे। देखने में तीनों तांत्रिक जैसे लग रहे थे। बोले- शराब पी रखी थी, मीट खाने का मन हुआ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों फरार युवकों की तलाश शुरू की। पुवायां थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर नत्थापुर तिराहे के पास घेराबंदी की। वहां से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि वे शराब के नशे में थे। मीट खाने का मन होने पर उन्होंने डेगची (पतीला) चिता की आग पर रख दी थी। पुलिस के मुताबिक, नशा उतरने के बाद युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी मांगने लगे। हालांकि, पुलिस की जांच में युवकों के तांत्रिक होने की पुष्टि नहीं हुई। पुवायां प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनका चालान कर जेल भेज दिया है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें - सुरेंद्र कोली फांसी से बरी हुआ, फंदे पर लटका मिला, जहां दुकान खोली, वहां सदाराम बनकर रहा नोएडा के चर्चित निठारी कांड को लेकर नवंबर, 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शक कितना भी गहरा क्यों न हो, पुख्ता सबूत की जगह नहीं ले सकता। इस वाक्य के बाद 13 मामलों में फांसी की सजा पा चुके सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया गया। 19 साल तक जेल में बंद रहा सुरेंद्र छूटने के बाद उत्तराखंड में अपने गांव गया। पहचान बदली और हरिद्वार में चाय की दुकान खोल ली। 18 सितंबर को अचानक एक खबर आई- निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर जान दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़पति बहू बोली- मैं कोर्ट को सच बताना चाहती हूं:कहा- मैंने विशाल को चाबी नहीं दी, पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में अर्जी दी
    Next Article
    अखिलेश पर भड़कीं मायावती, पूछा- मुसलमानों से भरोसा उठ गया?:PDA रथ भगवा रंग में रंगा, मुसलमान ब्राह्मणों की तरह बसपा के साथ आ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment