Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर यश दयाल रिसेप्शन में पत्नी श्वेता संग झूमकर नाचे:प्रयागराज में इंडो वेस्टर्न लुक में दिखा कपल, RCB ने 5 करोड़ में खरीदा है

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल अपने रिसेप्शन पर पत्नी श्वेता पुंडीर के साथ जमकर नाचे। दोनों ने ‘आरी-आरी’ गाने पर डांस किया। यश व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। श्वेता ग्रीन साड़ी में सिर पर चुनरी लिए दिखीं। कार्यक्रम का आयोजन झलवा स्थित होटल मानसरोवर में रखा गया। कपल ने प्रोग्राम में अपने क्लोज फोटो भी शूट कराए। इस दौरान किसी बड़े वीआईपी मेहमान की मौजूदगी नहीं रही। ज्यादातर परिवार और करीबी लोग ही दिखे। यश और श्वेता की शादी 4 फरवरी को यूपी के नोएडा जिले में हुई थी। रायल चैलेंजर बेंगलुरु ने IPL-2026 में यश दयाल को 5 करोड़ में खरीदा है। रिसेप्शन की तस्वीरें देखिए… दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने लिए 7 फेरे यश-श्वेता पुंडीर ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में भी क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर सामने नहीं आई थी। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। श्वेता पुंडीर की शादी के बाद के फोटोज देखिए… यश पर 2 बार रेप के आरोप लगे यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मामले में दयाल को अंतरिम राहत दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग याचिका दाखिल की। श्वेता ने दयाल को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी जनवरी में जब यश दयाल को जमानत मिली थी, तब भी श्वेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी और इसे जस्टिस यानी न्याय कहा था। रिंकू ने यश के ओवर में 5 छक्के मारे थे 28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। उन्हें आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था। उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। --------------- ये खबर भी पढ़ें.. यश दयाल बोले- शादी पर कोई बात नहीं करनी:क्रिकेटर की बहन ने कहा-प्लीज इस इश्यू पर बात न करें, पड़ोसियों को खबर नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। यश की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि प्रयागराज स्थित यश दयाल के घर पर शादी की खुशियों जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी हमलों में दिल्ली आने वाला ईरान विमान क्षतिग्रस्त:मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था, भारत से राहत सामग्री ले जानी थी
    Next Article
    CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:यूपी STF ने अररिया से किया अरेस्ट, AIMIM विधायक बोले- मेरे सामने ले गए, लगा किडेनैपिंग हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment