Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरुक्षेत्र में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया यूपी का शूटर:दोनों पैरों में लगी गोलियां, अस्पताल में भर्ती, कॉलेज चेयरमैन के घर पर की थी फायरिंग

    5 hours ago

    1

    0

    कुरुक्षेत्र में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के लाडवा स्थित घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर को सीआईए-एक की टीम ने मुठभेड़ में काबू किया। नोनी राणा गैंग के मुख्य शूटर अर्जुन निवासी कोसीकला जिला मथुरा, यूपी के दोनों पांव में गोलियां लगीं। अर्जुन को तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फायरिंग में सीआईए की टीम में शामिल कांस्टेबल विकास को गोली लगी। गनीमत रही कि कांस्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। दोनों ओर से 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। टीम ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक और पिस्टल बरामद की। सूचना पर पहुंची टीम सीआईए-एक के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की छानबीन के लिए लाडवा में मौजूद थी। बीती रात करीब 10 बजे टीम को सूचना मिली कि हिनौरी रोड पर बगैर नंबर की बाइक पर संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उस युवक को घेर रोकने की कोशिश की। अचानक कर दिया फायर टीम को देखकर उस युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करते हुए टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। इसमें एक गोली कांस्टेबल विकास कुमार को लगी। विकास कुमार ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसका बचाव हो गया। जवाबी कार्रवाई में हुआ जख्मी फायरिंग के दौरान टीम ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी की तरफ से फायरिंग नहीं रुकी, तो जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पांव में गोलियां लगीं। जख्मी होने पर टीम ने उसे काबू कर लिया और तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उसका इलजा शुरू करवाया। 15-16 अप्रैल को चलाई थीं गोलियां अर्जुन ने 15-16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर चेयरमैन के घर पर 18 राउंड से ज्यादा फायर किए थे। फायरिंग में घर के शीशे चकनाचूर हो गए थे। इस दौरान रजनीश बंसल का कर्मी अंदर ही मौजूद थी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पहले पर्ची फेंकी, फिर फायरिंग फायरिंग से पहले अर्जुन ने चेयरमैन के घर के अंदर गेट से पर्ची फेंकी थी। इस पर्ची पर अंग्रेजी में शुभम पंडित, कार्तिक शर्मा, रुद्र बंसल जल्दी मिलते हैं, लिखा था। शूटर्स ने रजनीश बंसल को डराने के लिए उनके घर पर गोलियां चलाई थीं। घटना से 2 दिन पहले बंसल अपने इस घर में आए थे। जनवरी में रंगदारी मांगी कर्मचारी ओम प्रकाश के मुताबिक, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी मिली थी। रंगदारी नहीं मिलने से बदमाश उनसे रंजिश रखे हुए थे। उस रंजिश और पैसे की मांग के चलते ही बदमाशों ने डराने नीयत से उनके घर पर फायरिंग कर हमला किया है। बाइक और पिस्टल बरामद इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बगैर नंबर की CD डिलक्स बाइक बरामद हुई। साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। टीम जिला मोहाली के विशाल और अरुणवीर को पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं। अर्जुन को फिट होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से तनाव के बीच US की मिडिल-ईस्ट के सहयोगियों के साथ बड़ी डील
    Next Article
    पत्नी ने 3 शादियां की, यूनिवर्सिटी क्लर्क ने दी जान:मेरठ में शराबी से तमंचा खरीदा, खुद को मारी गोली; दो दिन बाद तलाक की तारीख थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment