Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज वसूली का दबाव बना मौत की वजह:बैंक कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत, लखनऊ में ट्रिपल सुसाइड केस मामला

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बंथरा स्थित नीवां गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या के मामले में अब बैंक कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। मृतक रूपनारायण के बेटे कुलदीप ने आशियाना स्थित निजी बैंक के कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कुलदीप के अनुसार, उनके पिता ने 28 नवंबर 2023 को करीब 5.30 लाख रुपए का लोन लिया था। आरोप है कि बकाया 5.18 लाख रुपए की वसूली के लिए बैंक कर्मचारी लगातार घर आकर दबाव बना रहे थे। परिवार ने मां की बीमारी का हवाला देकर समय मांगा, लेकिन राहत नहीं दी गई। उल्टा घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। मकान नीलाम करने की धमकी दी परिजनों का आरोप है कि 19 मार्च को बैंक कर्मचारी रूपनारायण की पान की दुकान पर पहुंचे और सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया। इतना ही नहीं, मकान नीलाम करने की धमकी भी दी। इसी घटनाक्रम के बाद परिवार तनाव में आ गया और रूपनारायण ने पत्नी तारावती व बेटे संदीप के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस कर रही जांच मामले ने तूल पकड़ लिया है। सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक, बैंक के किन कर्मचारियों ने दबाव बनाया और क्या बातचीत हुई, इसकी जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवबंद मेले में मुस्लिम दुकानदारों का विरोध:शामली में स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड अधूरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:रायबरेली में शारदा नहर पर पुल न बनने से आवागमन बाधित, SDM को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment