Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज और फसल नुकसान से परेशान युवक ने दी जान:इटावा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, 30 बीघे खेत बटाई पर लिया था

    18 hours ago

    2

    0

    इटावा में कर्ज और फसल खराब होने से परेशान युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने अपने ससुराल में 30 बीघा खेत बटाई पर ली थी। कर्ज लेकर आलू की खेती की। बाजार में आलू के दाम कम मिलने पर उसे 5 लाख रुपए का नुकसान हुए। परेशान होकर उसने शराब के नशे में फंदा लगा लिया। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए छह दिनों से उसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। मामले को विस्तार से जानते हैं... शांति कॉलोनी में गौरव तिवारी (28) अपनी पत्नी कीर्ति और पांच साल के बेटे के साथ रहते था। घर में मां भी साथ बबली तिवारी भी साथ रहती थीं। गौरव पर्चुन की दुकान चलाता था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। पहली बार खेती में हाथ आजमाया दुकान में कुछ खास मुनाफा न होने पर गौरव ने खेती करने की सोची। उसने पहली बार खेती में हाथ आजमाया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसे काफी घाटा हुआ। कर्ज और नुकसान की वजह से वह परेशान रहने लगा था। कर्ज लेकर आलू की फसल बोई जीजा सुधीर कुमार बताया- गौरव ने ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत बटाई पर ली थी। खेती के लिए उसने रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लिया। आलू की फसल बोई। लेकिन बाजार में आलू के दाम बेहद कम मिलने से उसे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। शराब के नशे में फंदा लगाया आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान होकर गौरव ने 17 मार्च की शाम शराब के नशे में घर पर फांसी लगा ली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। ……… ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी; बताने की धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार बालाओं पर नोट उड़ाने वाला जेई निलंबित:लखीमपुर खीरी के रामलीला मेले का मामला, जांच के आदेश
    Next Article
    ललितपुर में युवक पर रेप का आरोप:न्यायालय ने सुनाई 20 साल व 23 हजार रुपए जुर्माना की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment