Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारागार राज्यमंत्री ने DPO पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:दिशा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, नगर विकास राज्यमंत्री समेत 6 भाजपा विधायक नहीं आए

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में किया गया। करीब पांच घंटे तक चली इस बैठक में जनपद के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि नगर विकास राज्यमंत्री समेत छह भाजपा विधायक बैठक से नदारद रहे, जिससे चर्चा का माहौल भी गर्म रहा। इस दौरान कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। बैठक के दौरान सांसद राठौर ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सड़क निर्माण कार्य और विद्युत आपूर्ति जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को पूरा लाभ मिल सके। सांसद ने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करने और प्रगति की लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन पर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने पर भी जोर दिया। बैठक में सांसद मिश्रिख अशोक रावत, सांसद धौरहरा आनंद भदौरिया, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य, विधायक लहरपुर अनिल कुमार वर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा:महिलाओं पर पुष्पवर्षा हुई, घोड़े नाचे; डीजे पर थिरके युवा
    Next Article
    पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें:धीरपुरा में स्मार्ट मीटर, खारे पानी और अवैध खनन पर शिकायतें दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment