Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 8 लोग घायल:संभल में गंगा स्नान करके लौट रहे श्रध्दालु, ड्राइवर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार को अनूपशहर रोड पर गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों से भरी एक ई-रिक्शा को पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला थाना कैलादेवी क्षेत्र का है। घायलों की पहचान तिलक सिंह, जीतपाल सिंह, जयवंती, लालानी, सलोनी (10), कुसुम, भूरी और शांति के रूप में हुई है। इनमें सलोनी आढ़ोल, थाना हयातनगर की निवासी है, जबकि अन्य सभी दतावली, हयातनगर के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। गंगा स्नान से लौटते समय हुए इस हादसे से घायलों की स्थिति और गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चौधरी सराय से लगभग सात किलोमीटर दूर पकड़ लिया। थाना हयातनगर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में से दो को पीआरवी 1422 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शेष छह घायलों को एम्बुलेंस (यूपी 32 एफजी 0256) द्वारा अस्पताल लाया गया। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी शिवराम और पायलट राहुल गौड़ ने मात्र 14 मिनट में 7 किलोमीटर की दूरी तय कर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है, जबकि अन्य छह घायलों की स्थिति स्थिर है। प्रशासन ने घटनास्थल पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग गंगा स्नान के बाद लौटते समय अक्सर भीड़भाड़ वाला रहता है और यहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम अपर्याप्त हैं। उन्होंने प्रशासन से चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। सभी घायलों के परिवारों को सूचित कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:सुबह पपीता खाने के एक घंटे बाद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    4 से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा उर्स-ए-शाहदाना वली उर्स:उर्स बना नगर निगम की तैयारी की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment