Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से जीजा की मौत साला घायल:रॉन्ग साइड से आ रहा था वाहन, भाई के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

    8 hours ago

    2

    0

    हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के चिरकाटी मोड़ के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब लखनऊ की ओर जा रही कार विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में नैरा निवासी 22 वर्षीय रिंकू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार उसका चचेरा साला, पूर्वी बाजार कछौना निवासी 23 वर्षीय रामबली गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि रिंकू अपने भाई अरविंद के घर देवाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बघौली थाना क्षेत्र के जालिमपुरवा गया था। वह चचेरे साले रामबली के साथ कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। रिंकू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रिंकू के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और एक वर्षीय पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अंबेडकर जयंती पर रूट डायवर्जन:सुल्तानपुर में शहर में प्रवेश करने से पहले देखें ट्रैफिक का नया प्लान
    Next Article
    प्रफुल्ल IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट वाले पहले बॉलर:वैभव शून्य पर आउट; संदीप-जुरेल टकराए, फ्लडलाइट्स बंद हुईं; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment