Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा, ट्रांसफार्मर गिरा:शमशाबाद में 11 हजार वोल्ट की लाइन को नुकसान, नगर की बिजली गई

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के शमशाबाद में फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल टूट गया और उसके सहारे रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया, जिससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना शमशाबाद-फैजबाग रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसेला निवासी अमन कुमार अपनी बहन गौरी मिश्रा और भाई रुद्र मिश्रा के साथ अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बेचपट्टी से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रांसफार्मर गिरने से उसका तेल बाहर निकलने लगा। कार में सवार गौरी मिश्रा को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को कटवाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। बिजली विभाग के जेई जुनैद आलम ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का क्षतिग्रस्त पोल ठीक होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी, हालांकि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से पूरे शमशाबाद नगर की बिजली आपूर्ति ठप है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका की शैलजा ने गाजियाबाद में आकर शादी की:गाजियाबाद में विपुल राघव के साथ शादी के बंधन में बंधी, कहा बड़ी खुशी हुई
    Next Article
    शाहजहांपुर में पाइपलाइन फटी, 10 फीट ऊंचा उठा फव्वारा:10 मिनट तक निकलता रहा पानी, रोड पर हुआ जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment