Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपिल देव अग्रवाल कचहरी में अधिवक्ताओं से मिले:मुजफ्फरनगर में योगी-जयंत की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा प्रस्तावित है। नुमाइश ग्राउंड में होने वाली इस जनसभा को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसे सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से वकीलों से मुलाकात कर उन्हें जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि वे स्वयं इस कार्यक्रम में भाग लें और दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। मंत्री के जनसंपर्क अभियान के दौरान अधिवक्ताओं में भी उत्साह देखा गया। कई वकीलों ने जनसभा को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कचहरी परिसर में हुई इस सक्रियता से स्पष्ट है कि राजनीतिक दल 13 अप्रैल की जनसभा को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस अवसर पर जिला बार संघ के पदाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनसभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- अब एक भी केस पेंडिंग नहीं:CSJMU में अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा- हम परिवार जोड़ने का काम कर रहे
    Next Article
    60 लाख का गुटका-स्प्रिट नष्ट:कानपुर में चकेरी पुलिस ने चलाया विनष्टीकरण अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment