Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपड़े उतारकर महिला-पुरुष को निशाना बनाते हैं किन्नर:नेग मंगाने के बहाने करते हैं लूटपाट, लखनऊ समेत कई जिलों में फैला नेटवर्क

    1 hour ago

    1

    0

    केस 1- लखनऊ के बिजनौर में 4 मई को सुबह टहलने निकली विभा यादव से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने किन्नर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किन्नरों के वेश में लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। केस 2- लखनऊ के नाका इलाके में 4 मई को दोपहर में लूट का विरोध करने पर किन्नर के वेश में आए बदमाशों ने राजस्थान की एक महिला को जबरन ऑटो में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया। हालांकि एक स्कूटी सवार राहगीर की सूझबूझ से महिला को बचा लिया गया। इन दो मामलों से समझिए लखनऊ में कैसे किन्नरों के वेश में लूट करने वाला गैंग एक्टिव है। ये गैंग राह चलती महिलाओं और पुरुषों को अपना निशाना बनाता है। गैंग लोगों को अकेला पाकर उनका शिकार करता है। इसके अलावा गाड़ी से घूमकर स्टेशनों के पास बाहर से आए यात्रियों को टारगेट करता है। हैरानी की बात तो ये है कि अगर इनको मुंह मांगी नेग ना दो तो ये कपड़े उतारकर नंगे हो जाते हैं। पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के 3 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस गैंग में अन्य लोग भी जुड़े हैं। जो लखनऊ सहित सटे जिलों में इस तरह की घटना कर रहे हैं। कई मामलों में पीड़ितों ने शिकायत तक नहीं दर्ज कराई है। बिजनौर की विभा से किन्नरों ने किया लूटपाट आनंद विहार कॉलोनी निवासी विभा यादव ने 4 मई की शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टहलकर घर लौटते समय जायसवाल बर्तन भंडार के पास एक वैगनआर कार रुकी। उसमें से किन्नर वेश में उतरी एक महिला ने उनसे शादी के बारे में पूछा और 100 रुपए मांगे। विभा ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों की बालियां लूट लीं। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पीड़िता की शिकायत पर बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को बिजनौर स्थित अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगंवा, एलडीए कॉलोनी निवासी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, कानपुर नगर के चकेरी स्थित लाल बंगला निवासी आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका उर्फ कम्मो और लखनऊ के सहादतगंज थाना अंतर्गत रामनगर निवासी रफीक अहमद के रूप में बताई। इस मामले में उन्नाव निवासी अन्नू नामक एक अन्य आरोपी फरार है। 'पैसा होने की बात सुनते ही कपड़े उतार देते हैं' पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओला गाड़ी से चलते हैं। ओला चालक भी उनका परिचित है और गैंग का हिस्सा है। आरोपी किन्नर होने का फायदा उठाकर अलग-अलग बाजारों, सुबह टहलने निकले पुरुष और महिलाओं व स्टेशन के बाहर गैर राज्यों से आए यात्रियों को निशाना बनाकर पैसे मांगते हैं। पैसे न मिलने पर वे कपड़े उतारकर गलत हरकतें करते और महिलाओं को डरा धमकाकर उनकी पहनी हुई ज्वेलरी छीन लेते थे। पैसे न देने पर मारपीट भी करते थे। उनके नंगे से होने डरकर कई बार लोग पीछा छुड़ाने के चक्कर में जल्दबाजी में पर्स तक देकर भाग जाते हैं। उन्नाव सहित अन्य जिलों में कर चुके लूट पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने उन्नाव में भी घटना को अंजाम दिया है। एक लड़के को अपना निशाना बनाया था। हालांकि कहीं रिपोर्ट दर्ज न होने की वजह से पुलिस चिन्हित नहीं कर पाई। इस तरह से अन्य जिलों में भी लूट करने की बात सामने आई है। अगर पीड़ित सामने आते हैं, तो गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। केस 2- राजस्थान से लखनऊ घूमने आई महिला से लूटपाट राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली विजय कुमारी अपने परिजनों के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी थी। वह पानदरीबा चौकी के पास सड़क किनारे ठेले से कपड़े खरीद रही थी। तभी उसके परिजन आगे निकल गए। इस दौरान किन्नरों के वेश में आए दो युवकों ने महिला से नेग मांगा। महिला ने पर्स से 10 रुपए निकालकर दे दिए, लेकिन पर्स में ज्यादा नकदी देखकर बदमाशों की नीयत बदल गई। उन्होंने पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जबरन ऑटो में खींच लिया और अपहरण का प्रयास करने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर एक स्कूटी सवार राहगीर ने ऑटो रुकवाया। मौका मिलते ही महिला ऑटो से कूदकर बाहर आ गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नाका और हुसैनगंज पुलिस ने बढ़ाई गश्ती चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे महिला का पर्स छीनने के मामले में आरोपी किन्नरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, किन्नरों के आतंक पर लगाम कसने के लिए नाका और हुसैनगंज पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस की चहलकदमी और गश्त बढ़ने के बाद सोमवार रात किन्नर नदारद रहे। चारबाग में किन्नर तो नहीं दिखाई दिए। इसके बजाए फुट ओवरब्रिज के नीचे गलत काम करने वाली महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। बाहरी युवक उन महिलाओं के आस पास चक्कर काटते रहे। कई ने तो रोककर कुछ बातचीत की और फिर चले गए। अब पढ़िए किन्नरों के नेग को लेकर हाईकोर्ट का फैसला… इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 7 दिन पहले किन्नर समुदाय द्वारा बधाई या नेग के नाम पर की जाने वाली वसूली को अवैध करार दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इसे किसी भी स्थिति में कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि बिना विधिक आधार के धन वसूलना भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने किन्नर रेखा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिका में गोंडा जिले के कुछ क्षेत्रों को नेग वसूली के लिए आरक्षित करने की मांग की गई थी। याचिका में नेग को पारंपरिक अधिकार बताया याची का तर्क था कि वह वर्षों से इन क्षेत्रों में नेग मांगती आ रही है, लेकिन अन्य किन्नरों के पहुंचने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। न्यायालय को यह भी बताया गया कि 'जजमानी परंपरा' के तहत यह एक पारंपरिक अधिकार बन चुका है, जिसकी रक्षा के लिए न्यायालय को हस्तक्षेप करना चाहिए। साथ ही, क्षेत्रीय विवादों को रोकने के लिए सीमांकन जरूरी बताया गया। खंडपीठ ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि किसी परंपरा के आधार पर अवैध वसूली को वैध नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसी मांग स्वीकार की जाती है, तो यह अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसा होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़े कानूनों में भी नेग वसूली को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए, इसे मौलिक या वैधानिक अधिकार के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ में लूटपाट करने वाले किन्नर गिरोह का खुलासा : पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV खंगाला, 2 किन्नर सहित 3 गिरफ्तार पंडितजी बदलवा रहे अखिलेश का गेटअप बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टहलने निकली एक महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने किन्नर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र, कान की बालियां और घटना में प्रयोग की गई वैगनआर कार बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा
    Next Article
    फिलॉसफी की जगह बंटा वेस्टर्न फिलॉसफी का पेपर:LU में BA की परीक्षा के दौरान गड़बड़ी, छात्रों ने प्रशासनिक भवन घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment