Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिलॉसफी की जगह बंटा वेस्टर्न फिलॉसफी का पेपर:LU में BA की परीक्षा के दौरान गड़बड़ी, छात्रों ने प्रशासनिक भवन घेरा

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को बीए सेकंड ईयर की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में फिलॉसफी विषय के छात्रों को निर्धारित प्रश्नपत्र की जगह “वेस्टर्न फिलॉसफी” का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। गलत पेपर मिलने से परीक्षा कक्षों में अफरा-तफरी मच गई और स्टूडेंट्स परेशान हो गए। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ सहित 5 जिलों के 295 परीक्षा केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं हो रही हैं। बुधवार यानी 6 मई को बीए NEP सेकंड ईयर की चौथे सेमेस्टर में दोपहर बजे से साढ़े 3 बजे तक फिलॉसफी (मेजर/माइनर) का पेपर था। इसी दौरान सभी केंद्रों पर फिलॉसफी विषय के स्थान पर वेस्टर्न फिलॉसफी का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। छात्रों ने जब प्रश्न पत्र देखा तो उसमें पूछे गए सवाल सिलेबस और निर्धारित विषय से अलग थे। इसके बाद परीक्षा कक्षों में हंगामे की स्थिति बन गई। देखिए 2 तस्वीरें… कुलपति कार्यालय का किया घेराव छात्रों का आरोप है कि गलत प्रश्न पत्र मिलने से उनका काफी समय बर्बाद हो गया। कई छात्र प्रश्नपत्र देखकर घबरा गए और उन्हें समझ ही नहीं आया कि परीक्षा कैसे दें? कुछ केंद्रों पर छात्रों ने तत्काल परीक्षा नियंत्रकों और कक्ष निरीक्षकों से शिकायत की। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन घटना से नाराज छात्र बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंच गए। यहां छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपड़े उतारकर महिला-पुरुष को निशाना बनाते हैं किन्नर:नेग मंगाने के बहाने करते हैं लूटपाट, लखनऊ समेत कई जिलों में फैला नेटवर्क
    Next Article
    संगम ब्रांड की शराब, संत महात्माओं में आक्रोश और उबाल:संगम से करोड़ों लोगों की आस्था, साधु बोले-सरकार संज्ञान ले वरना आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment