Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्या पूजन के लिए जा रहे बच्चे लिफ्ट में फंसे:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में फिर हुई घटना

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी के टावर ए में एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई। इसमें कई छोटे बच्चे और महिलाएं सवार थीं, जो नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन के लिए दूसरे टावर में जा रही थीं। लिफ्ट रुकते ही अंदर फंसे लोगों में घबराहट फैल गई।यह घटना शुक्रवार को हुई। लिफ्ट के अंदर फंसे छोटे बच्चे और महिलाएं मदद के लिए चिल्लाने लगे। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस कर्मचारियों ने उनकी आवाज नहीं सुनी। लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अलार्म बटन दबाने के बावजूद काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली। इस दौरान लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। छोटे बच्चे डर के मारे जोर-जोर से रोने लगे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सोसाइटी के अन्य निवासियों ने जब लिफ्ट के अंदर से आ रही आवाजें सुनीं, तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन लिफ्ट पूरी तरह जाम हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों और लिफ्ट स्टाफ ने लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलने पर कई बच्चों की हालत रोने के कारण खराब हो गई थी, जबकि महिलाओं को पानी पिलाकर शांत किया गया। थोड़ी देर बाद सभी ने राहत की सांस ली। सोसाइटी की एओए प्रेसिडेंट सीमा भंडारी ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्ट के अचानक बंद होने और लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हिमालय प्राईड सोसाइटी में करीब 1100 से अधिक परिवार रहते हैं जिनमें बच्चे बुजुर्ग और बीमार लोग भी शामिल हैं लिफ्ट का बार-बार खराब होना उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है।इस घटना में सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन यह साफ हो गया है कि सोसायटी की लिफ्ट व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाही का शिकार है।बार-बार हो रही घटनाओं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के कई इलाकों में बारिश:अचानक मौसम बदला, धूप-छांव का दौर जारी; पारा 31 डिग्री के करीब पहुंचा
    Next Article
    लखनऊ में सऊदी प्रिंस सलमान की तस्वीर जलाई:जव्वाद बोले- ईरान ने तेल दिया, भारत अमेरिका का पिट्ठू बन गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment