Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के कई इलाकों में बारिश:अचानक मौसम बदला, धूप-छांव का दौर जारी; पारा 31 डिग्री के करीब पहुंचा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। बादल छाए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम ने गर्मी से राहत दी है। किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। गेहूं, सरसों आदि की कटाई का समय आ गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? 28 मार्च - पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। 29 मार्च - पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। 30 मार्च - पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। 31 मार्च - पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने राम-जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक:बोले- राम सिर्फ नाम नहीं, हमारे लिए कर्तव्य और मर्यादा की सबसे बड़ी पाठशाला हैं
    Next Article
    कन्या पूजन के लिए जा रहे बच्चे लिफ्ट में फंसे:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में फिर हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment