Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कार्यक्रम आयोजित:मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला, श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में प्रधानमंत्री के सोमनाथ मंदिर से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस आयोजन के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र गौरव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यान से सुना और भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा संवर्धन का संकल्प लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी नगर निकायों और विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले शिवालयों एवं मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार, ‘ॐ’कार जप और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। शासन के निर्देशों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। वक्ताओं ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र गौरव का प्रतीक बताया, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करता है। यह कार्यक्रम प्रशासन, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और आमजन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त नरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सात सेकेंड में बच्चा चोरी...VIDEO:नर्स बता बच्चा लेकर भागी महिला, प्रसूता और परिजनों ने दौड़कर पकड़ा
    Next Article
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सिकंदरा में विज्ञान प्रदर्शनी:छात्रों ने नवाचार और अनुसंधान पर मॉडल प्रस्तुत किए, युवाओं को प्रेरणा मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment