Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सात सेकेंड में बच्चा चोरी...VIDEO:नर्स बता बच्चा लेकर भागी महिला, प्रसूता और परिजनों ने दौड़कर पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के एक सीएचसी में बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। खुद को स्टाफ नर्स बताकर एक महिला ने मां के पास लेटे बच्चे की जांच कहकर उसे उठाया। वह बच्चे को लेकर बाहर जाने लगी तो महिला के परिजनों ने पकड़ा लिया। इससे वह घबरा गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो वह बच्चे को खिलाने की बात कहने लगी। वह बार-बार अपना नाम और पता अलग-अलग बता रही है। इस पूरी घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें महिला वार्ड से बच्चा लेकर भागते हुए नजर आ रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पूरा मामला घाटमपुर के सीएचसी का है। बच्चा चोरी की 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… घाटमपुर थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी अवनीश पेशे से किसान हैं। उनकी एक साल पहले शादी हुई है। उनकी पत्नी मंजू (22) गर्भवती थीं। डिलीवरी का टाइम नजदीक आया तो उन्होंने पत्नी को रविवार काे घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार की शाम पत्नी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद पत्नी और बच्चे को जच्चा-बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात में करीब 10 बजे एक महिला जो देर से वहां टहल रही थी, वह उनकी पत्नी मंजू के पास गई। खुद को अस्पताल का स्टाफ नर्स बताते हुए बच्चे की जांच के लिए उसे साथ ले जाने को कहा। मंजू जब तक कुछ कह पातीं, वह महिला बच्चे को गोद में लेकर चली गई। इसी बीच मंजू ने अपने पति को कॉल करके पूरी बात बताई। पति वार्ड के बाहर ही मौजूद था। बच्चे को लेकर महिला वार्ड से निकली और अस्पताल के गेट की तरफ जाने लगी। इसी दौरान अवनीश और अस्पताल के सिक्यारिटी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोपहर से टहल रही थी, 7 सेकेंड में बच्चा लेकर भागी महिला से पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने घाटमपुर सीएचसी पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसमें सामने आया कि महिला दोपहर से सीएचसी में घूम रही थी। इस दौरान वह हर गर्भवती महिला से बात कर उनका हाल चाल पूछ रही थी, किसी को शक न हो इसलिए वह स्टाफ रूम की ओर भी जा रही थी। सभी उसे नर्स ही समझ रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि उस महिला ने नवजात बच्चे की मां को नर्स बताते हुए बच्चे को जांच कराने के लिए लेकर जाने की बात कहकर बच्चा लेकर भागने लगी। शक होने पर प्रसूता पीछे दौड़ी और शोर मचाया, जिससे महिला पकड़ी जा सकी। एक सप्ताह के पांच बार सीएचसी में दिखी महिला घटना के बाद पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि एक सप्ताह में लगभग पांच बार महिला घाटमपुर सीएचसी के जच्चा-बच्चा अस्पताल में देखी गई है। इससे यह साफ होता है, कि महिला एक सप्ताह से बच्चा चोरी करने का प्लान बना रही थी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर चिकित्साधीक्षक डॉ. पवन सचान समेत स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। एसीपी बोले- तहरीर के आधार पर करेंगे कार्रवाई घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। महिला अपने बारे में अलग-अलग जानकारी दे रही है। उसकी दी जानकारी से उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में घंटों लाइन में लगे रहे मरीज:दवा काउंटर बंद रहा, जनगणना ट्रेनिंग में गए थे फार्मासिस्ट
    Next Article
    कानपुर देहात में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कार्यक्रम आयोजित:मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला, श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment