Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में रामधुन रोकने की धमकी पर अनोखा विरोध:डमरू बजाते दंडवत कलेक्टर परिसर पहुंचे ब्रह्मचारी, हिस्ट्रीशीटर पर आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में रामनगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामधुन कार्यक्रम रोकने की कथित धमकी के विरोध में जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। वह कलेक्टर परिसर में दंडवत करते हुए और हाथ में डमरू बजाते हुए पहुंचे। डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें शिवली नगर क्षेत्र के नागरिकों ने धार्मिक आयोजन के लिए आमंत्रित किया है। आगामी दिनों में प्रस्तावित रामधुन कार्यक्रम में देशभर से साधु-संतों और भक्तों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक हिस्ट्रीशीटर इस धार्मिक कार्यक्रम का विरोध कर रहा है और आयोजन में बाधा डालने की धमकी दे रहा है। ब्रह्मचारी ने गाली-गलौज करने, भगवा का अपमान करने और राम नाम लेने में बाधा उत्पन्न करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शिकायत में शिवली थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल आनंद कुमार अवस्थी उर्फ रामजी का नाम लेते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। डॉ. ब्रह्मचारी ने प्रशासन से मांग की है कि रामधुन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजकों और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की अपील की। इस अनोखे विरोध और ज्ञापन के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-जालौन और ललितपुर में जमकर ओले गिरे:आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े; लखनऊ में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी
    Next Article
    प्रतापगढ़ सीएचसी में नवजात की मौत:परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment