Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में चला लू से बचाव अभियान:आपदा मित्रों ने ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स, तुरंत उपचार की सलाह दी

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में बढ़ती गर्मी और लू की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आपदा मित्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आपदा मित्र कादिर और हमजा ने गांवों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में काम कर रहे मजदूरों, राहगीरों और ग्रामीणों को लू से बचाव के उपाय बताए। आपदा मित्रों ने समझाया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आपदा मित्रों ने ग्रामीणों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही, अधिक से अधिक पानी, ओआरएस, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने पर जोर दिया। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर को ढककर रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें खेतों में काम करने वाले मजदूरों को समय-समय पर छाया में विश्राम करने और लगातार पानी पीने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, उन्हें धूप से बचाने और घर के अंदर ठंडे व हवादार स्थान पर रखने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खुद के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करें। यह अभियान जनपद के अन्य गांवों में भी जारी रहेगा, ताकि हीट वेव से होने वाली संभावित जनहानि को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:कल शाम घर से निकला, फिर नहीं लौटा, परिजन कर रहे थे तलाश
    Next Article
    गैंगस्टर पुष्पेन्द्र की 93 लाख से अधिक संपत्ति जब्त:कोर्ट ने जिलाधिकारी के जब्ती आदेश को बरकरार रखा, अवैध तरीके से की थी अर्जित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment