Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:कल शाम घर से निकला, फिर नहीं लौटा, परिजन कर रहे थे तलाश

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिलायता गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजीत पुत्र शिवनाथ सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के अनुसार अजीत बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह जब गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। पास जाकर पहचान की गई तो वह अजीत निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। अजीत अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और मोपेड से सब्जी बेचकर घर का खर्च चलाता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने आपराधी को पकड़ा, बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप:सीसीटीवी फुटेज में दिखे पुलिसकर्मी और आरोपी युवक, एसपी से शिकायत
    Next Article
    कानपुर देहात में चला लू से बचाव अभियान:आपदा मित्रों ने ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स, तुरंत उपचार की सलाह दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment