Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात एसपी ने रनियां वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया:कर्मचारियों को वृद्धजनों से संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को कस्बा रनियां स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों से संवाद किया। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। देखिए 3 तस्वीरें… पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रम परिसर में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, नियमित चेकिंग और निगरानी व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि वृद्धजन सुरक्षित और सुकून भरे वातावरण में रह सकें। इस दौरान थानाध्यक्ष रनियां दिनेश गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सरिया और वाहन बरामद
    Next Article
    सुल्तानपुर में दो समुदायों में मारपीट, पुलिस पर भी हमला:दरोगा-सिपाही समेत 12 लोग घायल, कई हिरासत में; गांव में फोर्स तैनात, 37 पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment