Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर ट्रैफिक पुलिस का 'कूल' फॉर्मूला:अब AC हेलमेट पहनेंगे पुलिसकर्मी, हैदराबाद की कंपनी ने किया तैयार

    5 hours ago

    2

    0

    शहर की चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का 'भेजा फ्राई' नहीं होगा। कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग ने तकनीक का सहारा लिया है। अब यहां के सिपाही सामान्य हेलमेट की जगह विशेष 'एसी हेलमेट' पहनकर ड्यूटी करते नजर आएंगे। यह हाई-टेक हेलमेट न केवल जवानों के सिर को ठंडा रखेगा बल्कि पसीने से होने वाली झुंझलाहट को कम कर उन्हें काम करने में राहत भी देगा। ​अहमदाबाद और गुजरात में सफल परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर में पुलिसकर्मियों को ये एसी हेलमेट दिए जाएंगे। हैदराबाद की एक निजी कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस हेलमेट की कीमत 12 से 16 हजार रुपये के बीच है। विभाग का मानना है,कि इस नई पहल से ऑन-ड्यूटी जवानों की सेहत भी ठीक रहेगी और वे अधिक ऊर्जा के साथ अपना काम कर सकेंगे। ​हेलमेट की कार्यप्रणाली काफी आधुनिक है। इसमें एक शक्तिशाली मोटर और सिर के पास छोटा पंखा लगा हुआ है। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष कवर दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद लगातार 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह हेलमेट केवल गर्मी ही नहीं बल्कि सर्दी के मौसम में भी उपयोगी साबित होगा क्योंकि यह सर्दियों में गर्म हवा देने की क्षमता रखता है। इस हेलमेट में लगी बैटरी की लाइफ लगभग दो से तीन साल तक है। ​डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि,कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने पहले भी इन एसी हेलमेट्स का इस्तेमाल किया था और पुलिसकर्मियों की ओर से काफी सकारात्मक फीडबैक मिले थे। उन्होंने कहा कि अब चूंकि गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है, इसलिए हम इन हेलमेट्स को फिर से फील्ड में उतार रहे हैं ताकि ट्रैफिक कर्मियों को ड्यूटी के दौरान राहत मिल सके। उन्होंने बताया- यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। एसी हेलमेट के साथ-साथ जवानों को रिफ्लेक्टिव जैकेट और रेड बैटन टॉर्च जैसे अन्य जरूरी संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। कानपुर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मौजूद सभी आधुनिक संसाधनों का सही तरीके से उपयोग किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद आने वाले दिनों में लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी इन हेलमेट्स का वितरण किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में प्लॉट विवाद के दौरान युवक से मारपीट:अतिक्रमण का विरोध करने पर हुई मारपीट, पीड़ित ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    कर्मचारियों के लिए IGOT पर 3 नए कोर्स अनिवार्य:हरदोई में कार्यक्षमता बढ़ाने को ऑनलाइन प्रशिक्षण, साधना सप्ताह और AI शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment