Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान:265 वाहनों के चालान, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर में कानपुर-सागर हाइवे पर रविवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई। इस दौरान मानक से अधिक सवारियां भरकर दौड़ रहे ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। धरमपुर बंबा से लेकर कानपुर-घाटमपुर मार्ग तक चले इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो को रोककर उनकी जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे। साथ ही चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि आगे से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ऑटो क्षमता से अधिक सवारियां भरकर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही कई चालक रास्ता बदलकर लिंक रोड से निकलते नजर आए या वापस लौट गए। अभियान के दौरान ओवर स्पीड, नो पार्किंग, बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग समेत कुल 265 चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 176 चालान ओवर स्पीड के मामलों में दर्ज हुए। इंस्पेक्टर का बयान ट्रैफिक इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि यह अभियान नौबस्ता से लेकर घाटमपुर क्षेत्र तक चलाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'महिला आरक्षण बिल पर सदन में व्यवहार द्रौपदी चीरहरण जैसा':सपा सांसद बोले- सपा ही सामंतवादी और फासिस्टवादी ताकतों को जवाब देती है
    Next Article
    IPL में पंजाब Vs लखनऊ, प्रभसिमरन जीरो पर आउट:शमी ने पहले ओवर में कैच आउट कराया, PBKS का स्कोर 43/1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment