Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा:ईको वैन डंपर की भिड़ंत के बाद 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, चौकी इंचार्ज समेत 16 घायल

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर ईको वैन और डंपर की भिड़ंत हो गई। उसके ठीक बाद एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। घायलों को रेस्क्यू करके के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज के हाथ में चोट आई है। हाइवे पर लगभग 20 किलो मीटर जाम लग गया। पुलिस हाइवे पर डायवर्जन लागू कर यातयात बहाल कराने का प्रयास कर रही है। हादसा घाटमपुर क्षेत्र में हुआ। हादसे की 4 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कानपुर देहात के मूसेपुर से बारात उमरी गांव गई थी। बुधवार सुबह बारात वापस गांव लौट रही थी। रास्ते में घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित तिलसड़ा मोड़ के पास बारातियों से भरी ईको वैन तिलसड़ा मोड़ को मुड़ते ही बंद हो गई। इसी दौरान घाटमपुर की ओर से डंपर आ रही थी। उसने ईको वैन में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहीं एक के बाद एक छह गड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में गाड़ियों में सवार 16 लोग घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में 16 को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर बीस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे में हाइवे से किनारे हुए क्षतिग्रस्त वाहन सड़क हादसे में हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घाटमपुर पुलिस ने एनएचआई की क्रेन और जेसीबी की मदद से हाइवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को लगभग तीन घंटे में किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। इस दौरान हमीरपुर की ओर घाटमपुर चौराहे से और कानपुर की रमईपुर चौराहे से रूट डायवर्जन करके हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। हाइवे पर 20 किलो मीटर लगा जाम पतारा में सड़क हादसा होने के बाद कानपुर सागर हाइवे पर जाम के हालात बन गए, यहां पर हमीरपुर की ओर जहांगीराबाद तक और कानपुर की ओर बिधनू तक जाम लग गया, पुलिस ने रूट डायवर्जन कर लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। हादसे में यह लोग घायल हुए हादसे में प्रांशु शुक्ला (20) पुत्र हरि ओम शुक्ला मूसानगर, आशीष शर्मा (20) पुत्र राजेश शर्मा, खुशीराम (50) पुत्र मेवालाल निवासी घाटमपुर, रुद्र (30 ) पुत्र संतोष कुमार मूसानगर, नरेश (40) निवासी मूसेपुर, मोहित (40) पुत्र राकेश निवासी मूसेपुर, प्रदीप (40) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी मूसेपुर, सागर (14) पुत्र राजेश कुमार, राजेश (40) निवासी मूसेपुर, मनोज कुमार (45) पुत्र गंगा प्रसाद निवासी मूसेपुर, रामबाबू, हसीम (45) निवासी बारादौला, सारनाथ (45) पुत्र रामप्रकाश निवासी रेऊना, जयराम (50) पुत्र सिंधु लाल निवासी अकबरपुर, अजय कुमार (45) पुत्र राम सागर निवासी मूसापुर, सलमान (45) पुत्र अहमद निवासी बाराबंकी सभी को पतारा सीएचसी से कानपुर जिलास्पताल रेफर किया गया है। कुछ घायल निजी अस्पताल चले गए। चौकी इंचार्ज चोटहिल, हाथ में आई चोट सड़क हादसे में वैन में फंसे घायलों को सुरक्षित बहार निकालने के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा के हाथ में चोट आई है, उन्होंने अपना उपचार पतारा सीएचसी में कराया है, चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि घायल को निकालते समय ओमिनी वैन की लोहे की चद्दर से उनके हाथ में चोट आई है। उन्होंने उपचार कराया है। एसीपी बोले- घायलों को अस्पताल पहुंचाया घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कानपुर सागर हाइवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले बाबा को आर्मी ले गई:आगरा में इलाज कराएगी; कहा था- मैं PHD होल्डर, NDA में अफसरों को पढ़ाया
    Next Article
    बच्चे की हत्या करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर:हरदोई पुलिस ने सीने में मारी गोली, एसओजी प्रभारी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment