Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से येल यूनिवर्सिटी तक का सफर:CSJMU की पूर्व छात्रा ने दिए टिप्स; बताया- बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों को कैसे मिलेगा विदेश में दाखिला

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों के लिए अब इम्यूनोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विदेशों में शोध करना आसान होगा। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ (IRAC) और स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन लेक्चर में विशेषज्ञों ने छात्रों को ग्लोबल करियर के टिप्स दिए। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता येल स्कूल ऑफ मेडिसिन (अमेरिका) की पोस्टग्रेजुएट रिसर्च एसोसिएट नवनीत कौर रहीं। खास बात यह है कि नवनीत इसी विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे सीएसजेएमयू से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान तक का सफर तय किया। एडमिशन से लेकर वीजा तक की उलझनें होंगी दूर वेबिनार के दौरान नवनीत कौर ने छात्रों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया क्या होती है। उन्होंने आवेदन करने के सही तरीके, वीजा प्रक्रिया और सही अकादमिक दिशा चुनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नवनीत ने येल विश्वविद्यालय में इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों के बारे में भी बताया और कहा कि कानपुर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए काफी बेहतर है। पूर्व छात्रा की कामयाबी पर विभाग को गर्व एसोसिएट डीन डॉ. राजीव मिश्रा ने नवनीत को अपनी पूर्व छात्रा बताते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर वे सही दिशा में मेहनत करें, तो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भविष्य की राह होगी आसान इस लेक्चर सीरीज का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. विकास सैनी और छात्र समन्वयक अर्पण साहा समेत कई शिक्षक और छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में नाव डूबने से 15 मिनट पहले का VIDEO:श्रद्धालु ताली बजाकर राधे-राधे जप रहे थे; किसी ने भी नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
    Next Article
    संजय निषाद ने रिहंद-ओबरा डैम में मछली-पालन का निरीक्षण किया:योजनाओं में अनियमितता मिलने पर नाराजगी व्यक्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment