Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर नगर आयुक्त को नालियां भरी- ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण मिला:अफसरों को नोटिस, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम दिया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-6 के कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान मामा तालाब ग्रीनबेल्ट, आवास विकास गुटैया क्रॉसिंग मोड़, नेपाली मंदिर के पास और नक्षत्र वाटिका क्षेत्र में गंदगी, नालियों में जलभराव और अतिक्रमण की शिकायतें सही पाई गईं। हालात देखकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में नेपाली मंदिर के पास और मामा तालाब से आवास विकास मोड़ तक नालियां पूरी तरह भरी मिलीं। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे थे, जिससे साफ था कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई। ग्रीनबेल्ट के अंदर भी भारी मात्रा में कूड़ा जमा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि 24 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो सख्त कार्रवाई होगी। ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण, मौके पर हटवाया निरीक्षण के दौरान नेपाली मंदिर के पास ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण भी मिला। इस पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी, अभियंता और उद्यान विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर ही अतिक्रमण हटवा दिया। CD वेस्ट हटाने और वसूली के निर्देश नमक फैक्ट्री चौराहे के पास डबल पुलिया की ओर बड़ी मात्रा में CD वेस्ट (निर्माण मलबा) पड़ा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने तुरंत सफाई कराने और संबंधित से यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि शहर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सफाई व्यवस्था में सुधार हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू:पहले ही दिन 2 केंद्र निरस्त, तीन पालियों में परीक्षा, 5.36 लाख छात्र दे रहे एग्जाम
    Next Article
    मेरठ में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:800 रुपये दैनिक वेतन और ठेकेदारी खत्म करने की मांग, 2415 कर्मचारियों को वापस लेने पर भी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment