Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू:पहले ही दिन 2 केंद्र निरस्त, तीन पालियों में परीक्षा, 5.36 लाख छात्र दे रहे एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी के तहत स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन कुलपति प्रो. बिजेन्द्र सिंह ने अयोध्या व अम्बेडकर नगर के कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर दो परीक्षा केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया, जिससे अन्य केन्द्रों पर सख्ती का संदेश गया। अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई, केंद्र बदले गए अम्बेडकरनगर के राम समुक्ष महाविद्यालय, रतनपुर और अयोध्या के कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, हैदरगंज में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। अब रतनपुर केंद्र की परीक्षाएं कर्मयोगी रामसूरत त्रिपाठी महाविद्यालय, सकरवारी में होंगी। वहीं हैदरगंज केन्द्र के परीक्षार्थी राजा अखण्ड प्रताप महाविद्यालय, खपराडीह और राम सुचित सिंह सरस्वती महाविद्यालय, तारून में परीक्षा देंगे। इसके अलावा अन्य कई केंद्रों में भी सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर बदलाव किए गए, जो 7 मई से लागू होंगे। सीसीटीवी निगरानी में तीन पालियों में परीक्षा विश्वविद्यालय ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30, दूसरी 11:30 से 1:30 और तीसरी पाली 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित हो रही है। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। 472 केन्द्रों पर 5.36 लाख परीक्षार्थी परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह के अनुसार, पांच जिलों में बनाए गए 472 केन्द्रों पर कुल 5,36,704 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 19 नोडल केन्द्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह:डीएम बोले- तकनीक का सही उपयोग शिक्षा को दे सकती है सही दिशा
    Next Article
    कानपुर नगर आयुक्त को नालियां भरी- ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण मिला:अफसरों को नोटिस, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment