Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर- मामा की धमकी से परेशान होटलकर्मी ने किया सुसाइड:मामी से थे अवैध संबंध, लस्सी में मिलाया सल्फास, बहन को भेजा VIDEO

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के महाराजपुर में होटल कर्मचारी ने शनिवार को जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने मामले की जानकारी देकर आनन–फानन में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक के अपनी मामी में पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर मामा ने उसके खिलाफ काकोरी थाने में FIR दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि मामा उसे फोन कर धमका रहे थे, जिसके चलते युवक ने लस्सी में सल्फास मिलाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान उसने लस्सी में सल्फास घोलते हुए वीडियो बनाया, अपनी बहन को वीडियो भेजा था। 6 साल से महाराजपुर में होटल में काम कर रहा था मूलरूप से लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के पलैंधा, ईंटगांव निवासी आकाश (23) महाराजपुर स्थित पंडित होटल में 6 साल से काम कर रहा था। परिवार में भाई विकास, ऋतिक और बहन स्वीटी, पलक, ममता और रिंकी हैं। विकास का आरोप है कि उसके मामा आकाश को अक्सर शराब पीने के लिए अपने घर बुलाते थे। इस दौरान उनकी पत्नी से भाई के अवैध संबंध हो गए। इसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। मामा को अवैध संबंधों की जानकारी हो गई दोनों के बीच अक्सर वीडियो कॉल और वाट्सएप पर बातें होती थीं। भाई और मामी के बीच करीब डेढ़ साल से चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी मामा को हो गई, जिस पर उन्होंने भाई के खिलाफ काकोरी थाने में FIR दर्ज करा दी। इससे भाई तनाव में रहने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले मामा ने आकाश को फोन कर गाली दी और गांव आने पर जान से मारने की बात कहते हुए धमकाया था। परेशान होकर शनिवार को भाई ने साथियों के सामने होटल के कमरे में लस्सी में सल्फास मिलाकर पी लिया। लस्सी में सल्फास मिलाते हुए आकाश ने वीडियो भी बनाया, जिसको उसने अपनी बहन को वॉट्सऐप पर शेयर किया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने मामले की जानकारी होटल संचालक शिशु को दी। संचालक ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की जानकारी पर महाराजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा:अमेठी में उर्वरक डिलीवरी, मार्जिन बढ़ाने समेत 4 मांगें रखीं
    Next Article
    बांदा में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट:युवक, मां-बहन को पीटा; युवती का हाथ टूटा, SP ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment