Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा:अमेठी में उर्वरक डिलीवरी, मार्जिन बढ़ाने समेत 4 मांगें रखीं

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA) की जिला इकाई ने आज स्थानीय समस्याओं और व्यापारियों के हितों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमेठी को सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में कृषि (खाद, बीज एवं कीटनाशक) व्यापार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं। पहली मांग उर्वरकों की डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करने की है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी जैसे सभी उर्वरकों को सीधे खुदरा विक्रेता की दुकान तक पहुंचाने की बात कही गई है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में परिवहन का भारी बोझ छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रहा है। दूसरी मांग डीलर मार्जिन में वृद्धि की है, जो बढ़ती महंगाई, दुकान के किराए और बिजली बिलों को देखते हुए कई वर्षों से स्थिर है। तीसरी मांग कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल होने की स्थिति में गुणवत्ता की जवाबदेही तय करने से संबंधित है। एसोसिएशन का तर्क है कि चूंकि विक्रेता सीलबंद उत्पाद बेचते हैं, इसलिए खराब गुणवत्ता के लिए पूर्ण जवाबदेही निर्माता कंपनी की होनी चाहिए, न कि केवल खुदरा विक्रेता की। चौथी मांग साथी पोर्टल की जटिलताओं से छोटे खुदरा बीज विक्रेताओं को मुक्त रखने की है। संगठन का मानना है कि इसकी अनिवार्यता केवल विनिर्माण कंपनियों तक सीमित होनी चाहिए ताकि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का लक्ष्य पूरा हो सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और कई व्यापारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि कृषि आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने और व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इगलास सीट पर भाजपा से पहली पसंद पूजा दिवाकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार कन्हैया लाल दिवाकर, बसपा से सुनील कुमार; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    कानपुर- मामा की धमकी से परेशान होटलकर्मी ने किया सुसाइड:मामी से थे अवैध संबंध, लस्सी में मिलाया सल्फास, बहन को भेजा VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment