Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में देशी शराब पीने के बाद युवक की मौत:घर जाकर सो गया था; परिजनों ने ठेके पर आरोप लगा जाम किया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के भौंसिंह गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत देशी शराब पीने से होने का आरोप लगाते हुए शव को सर्विस रोड स्थित शराब ठेके के सामने रख दिया। परिजनों ने ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पनकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुबह शराब खरीदकर पी थी, दोपहर बाद मौत भौंसिंह गांव निवासी जगदीश कुमार (42) दादानगर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी सुनीता और दो बच्चे हैं। छोटे भाई राजेश के मुताबिक, सोमवार सुबह जगदीश ने सर्विस रोड स्थित देशी शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। इसके बाद वह घर पहुंचकर सो गया। परिजनों के मुताबिक, दोपहर बाद जब उसकी हालत देखी गई तो वह मृत मिला। अचानक मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेकर शराब ठेके के सामने पहुंच गए। मौत की वजह और कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन परिजनों का आरोप है कि सुबह ठेके से खरीदी गई शराब पीने के बाद जगदीश की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई और मौत की वजह स्पष्ट कराने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की उम्मीदों को झटका:सीएम बोले- मामला सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में, संघर्ष समिति ने बुलाई आपात बैठक
    Next Article
    नगालैंड की फिल्म 'अंग' को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री:धर्म परिवर्तन और परंपराओं के खोने की कहानी; मराठी फिल्म गोंधल भी रेस में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment