Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज आंधी के बारिश, गिरे आले:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने शनिवार को अचानक मौसम बदल दिया। तेज हवाओं का असर इतना ज्यादा था कि शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर गिर गए। गोविंद नगर में तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई स्थानों पर बड़े पेड़ टूटकर बीच सड़क पर आ गिरे। इससे यातायात बाधित हो गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा और कई वाहन पेड़ों के कारण फंस गए। तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की। 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 5 अप्रैल तक बना रह सकता है। ठंडी हवाओं से मिली राहत शाम के समय बदले मौसम का असर शहर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिला, जहां ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। यदि बूंदाबांदी होती है तो आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान गिरने की उम्मीद बारिश के बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। बीते कई दिनों से दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश होने पर अधिकतम तापमान में कमी आएगी और न्यूनतम तापमान भी लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला:एक की मौत; इजराइल ने पेट्रोकेमिकल जोन पर एयरस्ट्राइक की, 3 कंपनियां तबाह
    Next Article
    सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ:ललितपुर में ड्रॉपआउट दर शून्य करने का लक्ष्य, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment