Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शनिवार को बिजली का शटडाउन:केस्को कराएगा मरम्मत कार्य, दक्षिण के 20 इलाकों में 2 से 4 घंटे रहेगी आपूर्ति बाधित

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार को बिजली विभाग केस्को मरम्मत कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते शहर के दो दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के दक्षिण क्षेत्र में 20 से ज्यादा इलाकों में 2 से 4 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग, एबी केबिल डालने और उपभोक्ता कनेक्शन शिफ्टिंग जैसे जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 60 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक- किदवई नगर (K व Y ब्लॉक), किदवई नगर, साकेत नगर, उदय नगर, विराट नगर, मिकी हाउस, बसंती मार्केट, आरबीआई कॉलोनी, केडीए मार्केट और नौबस्ता क्षेत्र। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक- कृष्ण विहार, समाधि पुलिया, सिद्धार्थ नगर, सागरपुरी गांव, खाड़ेपुर कॉलोनी, योगेंद्र विहार, बक्तवरीपुरवा और नारायणी पुरी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक- गंगोत्री, आर्य नगर, ग्वालटोली, केडीए बरसाना, ईदगाह और खलासी लाइन। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक-लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस और शिवली रोड के आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक: अशोक नगर, हर्ष नगर, रमजानी चौराहा और गंगापुर। विभाग की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीजीआई में 2314 पदों पर भर्ती को मंजूरी:614 डॉक्टरों की नियुक्ति का रास्ता साफ; नर्सिंग और टेक्नीशियन के भी 1540 पद भरेंगे
    Next Article
    फिरोजाबाद में जंगलों में लगी आग:सूफीशाह दरगाह और शनिदेव मंदिर तक पहुंची लपटें, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment