Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शिक्षक विधायक पहुंचे मूल्यांकन केन्द्र:शिक्षकों से बोले- हक के लिए एकजुट रहना जरूरी, अब पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना प्राथमिकता

    3 hours ago

    2

    0

    शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में पहुंचकर शिक्षकों से बात भी किया। दौरे के दौरान शिक्षक विधायक चंदेल ने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से कहा कि, उन्होंने विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य सहित विभागीय अधिकारियों के समक्ष लगातार शिक्षकों की समस्याएं उठाईं। इसके परिणामस्वरूप कई महत्वपूर्ण मांगें पूरी कराई गईं। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रयासों से वित्तविहीन और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख रुपए तक बढ़ाने, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने और अंकेक्षण पारिश्रमिक दरों में वृद्धि जैसी मांगों पर सफलता मिली है। चंदेल ने कहा कि अब संगठन की अगली प्राथमिकता 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाना, वित्तविहीन शिक्षकों को राजकीय कोषागार से सम्मानजनक मानदेय दिलाना और व्यावसायिक शिक्षकों का समायोजन कराना है। इसके लिए सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। दौरे में आरपी अवस्थी, डॉ. सत्येंद्र कुमार शुक्ल, नारायण मिश्र, कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह, आरके गुप्ता, राज बिहारी वाजपेई, संजय गुप्ता, बीएन टंडन, बीके अवस्थी, आलोक पांडेय, अशोक सचान, जय राम सिंह, विनय पांडेय, इंद्रजीत सिंह यादव और संरक्षक डॉ. आरपी सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफवाह के चलते अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़:जिले में 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का पर्याप्त भंडारण, प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील
    Next Article
    एडीजी ने शीतला धाम मंदिर का निरीक्षण किया:कौशांबी में गंगा घाटों और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment