Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीजी ने शीतला धाम मंदिर का निरीक्षण किया:कौशांबी में गंगा घाटों और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    3 hours ago

    2

    0

    नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुविधाजनक वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार रात अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने कौशांबी का दौरा किया। उनके साथ एसपी राजेश कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने थाना कड़ाधाम स्थित 51 शक्ति पीठ मां शीतला धाम मंदिर परिसर और गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पहले 4 तस्वीरें देखिए… निरीक्षण के दौरान एडीजी प्रयागराज ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाजनक दर्शन के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर गहनता से चर्चा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी, पंडा और प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बातचीत की। इसी क्रम में, एडीजी ने गंगा नदी पर स्थित कुबरी घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां श्रद्धालुओं द्वारा स्नान के समय सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संबंधी इंतजामों का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शिक्षक विधायक पहुंचे मूल्यांकन केन्द्र:शिक्षकों से बोले- हक के लिए एकजुट रहना जरूरी, अब पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना प्राथमिकता
    Next Article
    वाहन चेकिंग के दौरान 34 लाख नकद बरामद:संतकबीरनगर में तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment