Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा विधायक का पत्र:DM से कहा- धार्मिक, साजाजिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर का आवेदन लिया जाए

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सिलेंडर की किल्लत दूर करने की मांग की है। आमजन के वैवाहिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इस समय गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर विवाह, मुंडन और अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण इन आयोजनों पर सीधा असर पड़ रहा है। लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी-विवाह और पारिवारिक आयोजनों के लिए आवेदन आधारित व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। भंडारे, सामूहिक भोज और धार्मिक आयोजनों के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में दहेज उत्पीड़न की सीधे FIR नहीं होगी:हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी का आदेश, 31 मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने पर रोक
    Next Article
    आगरा में कबाड़े के गोदाम में भीषण आग:आसमान में छाया काला धुआं, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment